• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विदिशा टाउनहॉल में स्थापित होगी सुषमा स्वराज की प्रतिमा: शिवराज सिंह चौहान

Desk by Desk
14/02/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
सुषमा स्वराज की जयंती Late External Affairs Minister Sushma Swaraj

सुषमा स्वराज की जयंती

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार कोपूर्व केंद्रीय मंत्री और विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र की सांसद रही सुषमा स्वराज की जयंती पर उन्हें नमन किया है। साथ ही विदिशा के टाउनहॉल में उनकी प्रतिमा की स्थापना का उन्होंने ऐलान किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास पर सभा कक्ष में स्वराज के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए कहा कि विदिशा के टाउनहॉल में सुषमा स्वराज की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी।

बता दें, विदिशा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 58 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। सुषमा स्वराज वर्ष 2009 और 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में यहां से जीत कर दो बार सांसद बनी थीं। स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 को हुआ था। 67 वर्ष की उम्र में छह अगस्त 2019 को उनका निधन हुआ।

वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा स्वराज की जयंती पर उन्हें पार्टी के कई नेताओं ने भी याद कर श्रद्धांजलि दी। इस कड़ी में मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा, प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और भाजपा के नेताओं ने भी स्वराज की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

बहन सुषमा स्वराजजी एक प्रखर वक्ता और प्रबल व्यक्तित्व के साथ-साथ, सादगी और संजीदगी की भी मिसाल थीं। देश हो या विदेश, उन्होंने अपनी गतिविधियों के जरिए भारत का मान बढ़ाया। सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान याद किया जाएगा। उनकी जयंती के अवसर मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। pic.twitter.com/RUHOlGwsYN

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) February 14, 2021

इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके कहा कि बहन सुषमा स्वराज जी एक प्रखर वक्ता और प्रबल व्यक्तित्व के साथ-साथ, सादगी और संजीदगी की भी मिसाल थीं। उन्होंने आगे कहा कि ‘देश हो या विदेश, उन्होंने अपनी गतिविधियों के जरिए भारत का मान बढ़ाया। सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान याद किया जाएगा। उनकी जयंती के अवसर मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

Happy Birthday माँ…केक अब फीका लगता है।

स्नेह और करुणा का मानवीय रूप है @SushmaSwaraj। आइए हम सब आज कीसी की मदद करें और माँ का जन्मदिन साथ मनाएं। #sushmaswaraj pic.twitter.com/GKeWl6xitb

— Bansuri Swaraj (@BansuriSwaraj) February 13, 2021

वहीं स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने अपनी मां की जयंती पर ट्वीट किया कि ‘हैप्पी बर्थडे मां। केक अब फीका लगता है। स्नेह और करुणा का मानवीय रूप हैं सुषमा स्वराज। आइए हम सब आज किसी की मदद करें और मां का जन्मदिन साथ मनाएं।’

Tags: Chief Ministerformer Union MinisterJayanthiMadhya PradeshNamanshivraj singh chauhansushma swarajजयंतीनमनपूर्व केंद्रीय मंत्रीमध्य प्रदेशमुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहानसुषमा स्वराजसुषमा स्वराज की जयंती
Previous Post

किशन यादव मौत मामले की हो न्यायिक जांच : रामगोविंद चौधरी

Next Post

यूपी में पिछले 24 घंटे में 103 नये कोरोना संक्रमित मिले, रिकवरी दर 98 फीसदी पार

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

सीएम धामी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Raksha Bandhan Gifts
Main Slider

किसी को भी तोहफे में न दें ये चीजें, रिश्ते में आ जाएगी दरार

21/06/2026
Rain
Main Slider

सपने में बारिश में भीगना इस बात का संकेत, जानकर हो जाएंगे हैरान

21/06/2026
Next Post
नवनीत सहगल Navneet Sehgal

यूपी में पिछले 24 घंटे में 103 नये कोरोना संक्रमित मिले, रिकवरी दर 98 फीसदी पार

यह भी पढ़ें

शरद पवार Sharad Pawar

शरद पवार का राज्यपाल पर हमला, कहा- कोई स्वाभिमानी व्यक्ति पद पर नहीं रहता

19/10/2020
CM Dhami

सीएम धामी ने गोलू देवता के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

31/08/2024
journalist rakesh singh death case

मृतक पत्रकार की पत्नी बोली- दो दिन में न हुआ घटना का खुलासा तो बेटियों संग कर लूंगी आत्मदाह

29/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version