• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किशन यादव मौत मामले की हो न्यायिक जांच : रामगोविंद चौधरी

Desk by Desk
14/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी रविवार को जौनपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। जहां पर उन्होंने राज्य सरकार ने किशन यादव उर्फ पुजारी की पुलिस हिरासत में हुई मौत की न्यायिक जांच हाईकोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश से कराए जाने की मांग की है। इसके साथ ही घटना में आरोपित पुलिसकर्मियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है ।

समाजवादी पार्टी (सपा) नेता श्री चौधरी ने रविवार को जौनपुर जिले के बक्सा थाना क्षेत्र के चक मिर्जापुर गांव में स्थित किशन यादव के आवास पर 11 सदस्य जांच दल के साथ जाकर घटना की जानकारी प्राप्त की और परिजनो को न्याय की दिलासा दिलायी।

उन्होंने कहा कि मेरा अस्पष्ट आरोप है कि किशन यादव की हत्या पुलिस द्वारा की गई है । इस घटना में आरोपित सभी पुलिस जनों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। उन्होंने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर को धन्यवाद देते हुए कहा कि अपने विवेक व जनता के दबाव में आरोपित पुलिस जनों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

किसान आंदोलन राजनीति से प्रेरित, विपक्ष को भुगतना पड़ेगा खामियाजा  : अनिल राजभर

श्री चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। प्रदेश में जंगलराज कायम है । उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने आदेश में स्वीकार किया है कि उत्तर प्रदेश में इस समय कानून का राज नहीं बल्कि जंगलराज है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी कहा है कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों में यह प्रदेश पूरे देश में नंबर एक पर है ।

सपा नेता ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश की पुलिस इस समय जिसको चाह रही है। जब चाह रही है मार दे रही है, जबकि गुंडे सड़कों पर घूम रहे हैं । उन्होंने प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था और आए दिन हो रहे जघन्य अपराधों को देखते हुए मांग किया है कि प्रदेश सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए ।

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लीपापोती होती है मगर साक्षात लोगों ने देखा है कि किशन यादव के शरीर पर इतनी चोटें थी कि उसी से उसकी मौत हुई है । उन्होंने कहा कि किशन यादव के परिवार को सरकार 20 लाख रुपये मुआवजा साथ ही साथ नगर पालिका के सभासद बाला लखंदर यादव की हत्या के बाद उनके परिजनों को 10 लाख की आर्थिक सहायता और शव जला कर लौट रहे दुर्घटना में मारे गए सात लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए ।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार न्यायिक जांच उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश के द्वारा नहीं कराती है तो हमारी पार्टी इस हत्याकांड को विधानसभा में उठाएगी । नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने पुलवामा के शहीद सैनिकों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री एवं विधायक शैलेंद्र यादव ललई , विधायक लकी यादव , पूर्व विधायक ओम प्रकाश दुबे बाबा , जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव के साथ ही पूर्व विधायक श्रद्धा यादव , जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राज बहादुर यादव , जिला पंचायत के पूर्व सदस्य राकेश मौर्य सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Tags: judicial inquiryJudicial inquiry into Kishan Yadav death caseRamgovind Chaudharyकिशन यादव मौतकिशन यादव मौत मामले की हो न्यायिक जांचरामगोविंद चौधरी
Previous Post

मुंबई का अगला महापौर उत्तर भारतीय तय करेंगे : कृपाशंकर सिंह

Next Post

विदिशा टाउनहॉल में स्थापित होगी सुषमा स्वराज की प्रतिमा: शिवराज सिंह चौहान

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post
सुषमा स्वराज की जयंती Late External Affairs Minister Sushma Swaraj

विदिशा टाउनहॉल में स्थापित होगी सुषमा स्वराज की प्रतिमा: शिवराज सिंह चौहान

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी ने ‘लेक क्वीन क्रूज’ का किया शुभारंभ, कहा-पर्यटन सुविधाओं का हो रहा सतत विकास

15/12/2023
shiv-parvati

पार्वती जी के लिए काशी आए थे शिव शंकर, जानें ये पौराणिक कथा

18/01/2021
CM Yogi

योगी सरकार का दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, गन्ना मूल्य में किया बड़ा इजाफा

31/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version