• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश यादव ने घायल बाइक सवार को भिजवाया अस्पताल

Writer D by Writer D
15/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी दरियादिली की वजह से चर्चा में हैं। शनिवार दोपहर बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दिल्ली से लखनऊ पहुंचे थे। इसके बाद वो एयरपोर्ट से अपने आवास की तरफ जा रहे थे। अर्जुनगंज से गुजरते हुए उन्होंने सड़क पर एक घायल युवक देखा। उन्होंने तत्काल अपनी फ्लीट रुकवा दी और गाड़ी से नीचे उतरकर घायल शख्स के पास पहुंच गए। उसे सड़क से उठाकर किनारे बैठाया। उसका हालचाल जानने के बाद उसे यूपी 100 की मदद से अस्पताल भिजवाया।

बताया जा रहा है कि घायल बाइकसवार युवक को एक अन्य गाड़ी ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह सड़क पर नीचे गिर पड़ा। एसपी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने इस प्रकरण को ट्विटर पर डाला, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह घटना सुर्खियां बटोरने लगी।

एक बार फिर अखिलेश यादव की सम्वेदनशीलता सामने आयी।अखिलेश यादव दिल्ली से लखनऊ लौट रहे थे, तभी अर्जुनगंज के समीप एक गाड़ी ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी।बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा, ये देखते ही अपनी फ्लीट रुकवा के अखिलेश यादव ने युवक को उठाया और यूपी १०० से अस्पताल भेज दिया। pic.twitter.com/k76D6A34Vx

— prof ram gopal yadav (@proframgopalya1) February 14, 2021

उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘एक बार फिर अखिलेश यादव की संवेदनशीलता सामने आयी। अखिलेश यादव दिल्ली से लखनऊ लौट रहे थे, तभी अर्जुनगंज के समीप एक गाड़ी ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा, ये देखते  ही अपनी फ्लीट रुकवा कर अखिलेश यादव ने युवक को उठाया और यूपी 100 से अस्पताल भेज दिया।’

एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानून-व्यवस्था को लेकर यूपी सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश ने रविवार को आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ सरकार की कार्यशैली से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

योगी बोले- फिल्मों के जरिये पर्यटकों में जगायी जायेगी धार्मिक भावना

अखिलेश ने कहा कि यूपी में सत्ता के संरक्षण में खुलेआम अपराध हो रहे हैं। बदहाल कानून व्यवस्था का आलम यह है कि पुलिस के अधिकारियों पर भी हमले होने लगे हैं। प्रयागराज में फौजी की हत्या, ग्रेटर नोएडा में अपहृत बच्चे का कत्ल और औरैया में एक सर्राफा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या इसका उदाहरण है। सरकार सूबे में शांति व्यवस्था कायम करने में पूरी तरह विफल हो गई है।

अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यूपी की जनता को शांत और भयमुक्त बनाने की दिशा में कड़े फैसले लेने चाहिए। अराजकता और अपराध में लिप्त दाषियों को सजा देकर कानून को प्राथमिकता देना सरकार का लक्ष्य होना चाहिए, लेकिन बीजेपी सरकार का एजेंडा समाज का सद्भाव बिगाड़ना हो तो कानून का राज स्थापित कैसे होगा?

उन्होंने कहा कि यूपी की जनता को अपराध मुक्त होने का झूठा सपना दिखाकर जनमत हासिल करने वाली बीजेपी के खिलाफ जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। जनता परिवर्तन के लिए तैयार है। उत्तर प्रदेश को खुशहाली, और प्रगति के रास्ते पर ले जाने के लिए समाजवादी सरकार बेहद जरूरी है।

Tags: akhilesh yadavLucknow NewsSamajwadi partyup news
Previous Post

गांवों को विवाद से बचाने की पहल

Next Post

भीषण सड़क हादसा, मजदूरों से भरा ट्रक पलटा, 16 की मौत, पांच घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Next Post
truck overturned

भीषण सड़क हादसा, मजदूरों से भरा ट्रक पलटा, 16 की मौत, पांच घायल

यह भी पढ़ें

ram madir nirman

राम मंदिर निर्माण: 15 दिसंबर के बाद शुरू होगी नींव की खुदाई, बैठक में हुआ निर्णय

08/12/2020

87 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को STF ने किया गिरफ्तार

18/04/2022
Chhattisgarhi dishes during Hareli festival

छत्तीसगढ़ी पकवान से महक उठा मुख्यमंत्री निवास

04/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version