• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमौसी एयरपोर्ट से पकड़ा गया डेढ़ करोड़ का सोना, चार तस्कर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
15/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
gold caught from airport

gold caught from airport

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को तस्करी कर लाया गया डेढ़ करोड़ रुपए का सोना पकड़ा गया। कस्टम डिपार्टमेंट की चेकिंग के दौरान दुबई से चार यात्रियों के पास से लगभग 3 किलो सोना बरामद किया, जिसकी कीमत बाजार में डेढ़ करोड़ बताई जा रही है।

तस्करों ने सोने को पेस्ट के रूप में ढालकर अपने अंडरवियर की बेल्ट वाले एरिया में छिपाया था। कस्टम विभाग की मुस्तैदी से तस्कर गिरफ्त में आ गए। कस्टम डिप्टी कमिश्नर निहारिका लाखा ने बताया कि दुबई से विमान संख्या FX 8325, SG 138 एवं AI (एयर इंडिया) की विमान संख्या AI 1930 के जरिए लखनऊ पहुंचे चार यात्रियों के पास कस्टम विभाग की चेकिंग के दौरान कुल 3 किलो ग्राम सोना बरामद किया गया है।

बरामद हुए सोने की कुल कीमत 1 करोड़ 49 लाख 10 हज़ार रूपये है। सोने को पेस्ट के रूप में ढालकर चारों यात्री अंडरवियर के बेल्ट क्षेत्र के अंदर के हिस्से में सिलकर सोना लेकर आ रहे थे।

पूर्व सपा विधायक ज्वाला प्रसाद यादव का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

कस्टम उपायुक्त निहारिका ने बताया कि अधिकारियों को धोखा देने के लिए इन लोगों ने जीन्स के नीचे दो अंडरवियर पहने हुए थे। संदेह होने पर कस्टम के अधिकारियों ने यात्रियों की सघन तलाशी की और सोना बरामद किया।

सीमा शुल्क उपायुक्त ने बताया कि अधिकारियों द्वारा बरामद किये गए सोने के बारे में चारों यात्रियों से पूछताछ की गई तो वह जवाब नहीं दे सके। उनके पास इससे संबंधित कोई कागजात भी नहीं था जिसके बाद कस्टम विभाग ने सीमा शुल्क प्रावधानों के तहत सोने को जब्त कर लिया है तथा आगे की कार्रवाई कर रही है।

अवैध असलहा की फैक्ट्री का पर्दाफाश, भारी मात्रा में हथियार बरामद

कस्टम डिपार्टमेंट साथ ही साथ यह भी पता कर रही है कि इन चारों का आपस में क्या कनेक्शन है और इन लोगों ने अलग-अलग फ्लाइट क्यों ली। चारों आरोपियों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया है।

Tags: amausi airportcrime newsCustom Departmentgold caught from airportLucknow Newslucknow-airport
Previous Post

पूर्व सपा विधायक ज्वाला प्रसाद यादव का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

Next Post

शेयर बाजार के इतिहास में पहली बार, सेंसेक्स 52000 के पार, निफ्टी की भी तेज रफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post
share market

शेयर बाजार के इतिहास में पहली बार, सेंसेक्स 52000 के पार, निफ्टी की भी तेज रफ्तार

यह भी पढ़ें

एक्ट्रेस गैंगरेप केस में ये फेंस एक्टर बरी, 6 आरोपी पाए गए दोषी

08/12/2025
Milk

करवा चौथ पर मिलेगी ग्लोइंग स्किन, करें इस दूध का इस्तेमाल

05/10/2023
sachin waje

NIA का बड़ा एक्शन, एंटीलिया केस में वाजे का मददगार इंस्पेक्टर रियाज गिरफ्तार

11/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version