• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कार और स्कोर्पियो में भीषण भिड़ंत, सेना के लेफ्टिनेंट अफसर और उनकी मां की मौत

Writer D by Writer D
15/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
prayagraj accident

prayagraj accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज  में रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़का हादसे में सेना के एक लेफ्टिनेंट और उनकी मां की मौत हो गई। हादसा प्रयागराज वाराणसी राजमार्ग पर सराय इनायत थाना क्षेत्र के बीकापुर के पास हुआ।

कहा जा रहा है कि परिवार के साथ वेस्ट बंगाल जा रहे सेना के लेफ्टिनेंट की कार अनियन्त्रित होकर सामने से आ रही स्कार्पियो से टकरा गई। जोरदार भिड़न्त के कारण लेफ्टिनेंट और उनकी मां की मौके पर ही मौत हो गयी। इस हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार आधा दर्जन लोग गम्भीर रुप से घायल भी हुए हैं।

दरअसल, दुर्गापुर पश्चिम बंगाल के रहने वाले सैयद आरिफ हुसैन मुम्बई में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कंपनी में इंजीनियर के पद पर रहते हुए तीन वर्ष पूर्व सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुए थे। ये परिवार के साथ दो दिन पहले कौशाम्बी जिले के पाइंसा थाना क्षेत्र के अफजलपुर वारी गांव अपने मामा के यहां घूमने आये थे। रविवार दोपहर परिवार के साथ वेस्ट बंगाल अपने गांव वापस जा रहे थे। जीटी रोड बीकापुर के करीब पहुंचते ही इनकी कार का टायर पंचर हो गया, जिससे कार अनियन्त्रित होकर सामने से आ रही स्कार्पियो से टकरा गई।

CM योगी ने अभ्युदय कोचिंग का किया शुभारंभ, बोले- प्रतिभाशाली युवाओं को मिलेगी सही दिशा

इस भीषण हादसे में 35 वर्षीय लेफ्टिनेंट सैयद आरिफ हुसैन और उनकी मां 59 वर्षीय आबिदा बेगम की मौके पर ही मौत हो गयी। कार में सवार लेफ्टिनेंट की पत्नी फारिया बेगम, बहन फरीना बेगम उर्फ हिना और तीन साल के बेटा हम्द हुसैन गम्भीर रुप से घायल हो गए हैं। कार चला रहे लेफ्टिनेंट के चाचा अरशद हुसैन को मामूली चोटें आयी हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसएचओ सराय इनायत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजवाया। जबकि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। हादसे में स्कार्पियो चालक सराय इनायत के कतवारुपुर निवासी रजनीश त्रिपाठी, उनकी पत्नी पूनम त्रिपाठी, 14 साल के बेटे प्रतीक और 12 साल के बेटा आजाद भी घायल हो गए हैं, जिनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Tags: accident newsPrayagraj Newsup news
Previous Post

डीजल लेने आए युवक को टैंकर ने रौंदा, भीड़ ने पेट्रोल पंप पर किया पथराव

Next Post

टूलकिट केस में दिशा रवि गिरफ्तार, निकिता जैकब फरार घोषित, गैर-जमानती वारंट जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post
disha ravi-nikita jaekab

टूलकिट केस में दिशा रवि गिरफ्तार, निकिता जैकब फरार घोषित, गैर-जमानती वारंट जारी

यह भी पढ़ें

Ram Mandir

भगवान श्रीराम के कुल देवता के मंदिर पर हुआ ध्वजारोहण

26/03/2026
indian army

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक से दो आतंकियों के घिरे होने की आशंका

25/12/2020
Extra Charge Online Payment

थर्ड पार्टी एप्स से पेमेंट पर लगाती है इतना एक्स्ट्रा चार्ज

10/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version