• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

झूठी शान के लिए डेढ़ लाख रुपए में कराई बेटी की हत्या, चार गिरफ्तार

Writer D by Writer D
15/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, संत कबीरनगर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के धनघटा के जिगिना गांव के सीवान में चार फरवरी को मिले अधजले शव की पहचान हो गई है। लाश गोरखपुर के बेलघाट क्षेत्र के जितवापुर निवासी 28 वर्षीय रंजना यादव की थी। पुलिस की जांच में पता चला है कि पिता ने अपनी इज्जत के लिए डेढ़ लाख रुपये देकर बेटी की हत्या कराई थी। मारने वालों में वह खुद, युवती का भाई और जीजा भी शामिल थे। बाप-बेटे, बहनोई समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि जिगिना गांव के सीवान में बने टिनशेड में मिला अधजला शव कैलाश यादव की पुत्री रंजना यादव का था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि गला दबाने से युवती का दम घुटा या धुएं से। मामले की जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज मिली, जिससे मामले के पर्दाफाश में काफी मदद मिली।

पिडिया के पास से रंजना के पिता कैलाश यादव, उसके भाई अजीत यादव और बहनोई सत्य प्रकाश यादव निवासी महोबरा और बहनोई के करीबी सीताराम यादव निवासी डोमडीह थाना महुली जिला संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया है।

बेखौफ अपराधियों ने मवेशी व्यवसायी को मारी गोली, लूटे डेढ़ लाख रुपए

पूछताछ में कैलाश ने बताया कि वह आर्मी में सप्लाई विभाग में कार्यरत था। अगस्त 2019 में सेवानिवृत्त हुआ। उसकी छोटी बेटी रंजना का बेलघाट के शाहपुर निवासी एक बस मालिक से प्रेम संबंध था। दिसंबर 2019 में वह प्रेमी के साथ भाग गई थी। मामले में बेलघाट थाने में प्रेमी के खिलाफ हत्या की नीयत से अपहरण का केस दर्ज कराया गया था।

पुलिस का दबाव बढ़ा तो मार्च 2020 में बेटी वापस आ गई। उसने थाने में बयान दिया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से गई थी। इसके बाद भी बेटी बार-बार भागकर प्रेमी के घर चली जाती थी। इससे समाज में उनकी बदनामी हो रही थी।

कैलाश ने बताया कि बदनामी से तंग आकर उसने बेटी की हत्या की साजिश रची। दामाद सत्यप्रकाश यादव से इस बारे में बातचीत की। दामाद ने सीताराम से संपर्क कराया। फिर सीताराम ने वरुण तिवारी उर्फ पिंटू से मिलवाया। वरुण ने हत्या के लिए डेढ़ लाख रुपये की मांग की। कैलाश ने 1.35 लाख रुपये दे दिए। तीन फरवरी की रात वरुण अपने ड्राइवर दोस्त के साथ मैजिक लेकर कैलाश के घर पहुंचा।

दिशा रवि की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका ने कहा- डरते हैं बंदूकों वाले एक निहत्थी लड़की से

अजीत रंजना के साथ मैजिक में बैठ गया, जबकि कैलाश बाइक से वरुण के साथ घर से निकला। रास्ते में रंजना ने शोर मचाने की कोशिश की तो अजीत ने उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद वे रंजना को जिगिना के सीवान में टिनशेड में ले गए और पेट्रोल डालकर जला दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक और पेट्रोल के डिब्बे को बरामद कर लिया है। वरुण तिवारी और मैजिक ड्राइवर की तलाश की जा रही है। घटना का पर्दाफाश करने वाली टीम को टीम को आईजी बस्ती की ओर से 15000 रुपये और एसपी की ओर से 10000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।

Tags: crime newshonour killingup news
Previous Post

बेखौफ अपराधियों ने मवेशी व्यवसायी को मारी गोली, लूटे डेढ़ लाख रुपए

Next Post

लाल किला हिंसा: आरोपी लक्खा सिधाना पर एक लाख का इनाम घोषित

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
Lakha Sidhana

लाल किला हिंसा: आरोपी लक्खा सिधाना पर एक लाख का इनाम घोषित

यह भी पढ़ें

pm modi

PM मोदी की आज हाईलेवल मीटिंग, कोरोना संकट पर जोगी चर्चा

15/05/2021
britania

दूसरी तिमाही में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयर 5 फीसद लुढ़के

20/10/2020
नई शिक्षा नीति

मैथेमैटिक्स गुरु आरके श्रीवास्तव ने नई शिक्षा नीति पर जताई अपनी खुशी

04/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version