• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अश्विन का पांचवां शतक पूरा, भारत को मिली जीत की सुगंध

Writer D by Writer D
15/02/2021
in Main Slider, खेल
0
Ashwin

Ashwin

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में पांच विकेट लेने के बाद भारत की दूसरी पारी में शानदार शतक (106) जमाया जिसकी बदौलत भारत ने अपनी दूसरी पारी में 286 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने दूसरे क्रिकेट टेस्ट में जीत के लिए 482 रन का असंभव सा लक्ष्य रख दिया जिसका पीछा करते हुए मेहमान टीम ने दिन की समाप्ति तक अपने तीन विकेट 53 रन पर खो दिए। इंग्लैंड को अभी जीत के लिए 429 रन की जरूरत है।

भारत ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे जबकि इंग्लैंड की टीम 134 रन पर आउट हो गई थी। भारत को पहली पारी में 195 रन की विशाल बढ़त मिली थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में सोमवार को तीसरे दिन एक विकेट पर 54 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पारी 286 रन पर जाकर समाप्त हुई। अश्विन ने शानदार बल्लेबाजी की और 233 मिनट क्रीज पर रह कर 148 गेंदों का सामना किया और अपने शतक में 14 चौके और एक छक्का लगाया। अश्विन के करियर का यह पांचवां शतक था। उनका इंग्लैंड के खिलाफ यह पहला शतक है। उनके बाकी चार शतक वेस्ट इंडीज के खिलाफ बने हैं।

482 रन के बेहद मुश्किल लक्ष्य के सामने इंग्लैंड ने खराब शुरुआत की और लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल ने डोमिनिक सिब्ले को पगबाधा कर दिया। सिब्ले ने 25 गेंदों में तीन रन बनाए और इंग्लैंड का पहला विकेट 17 के स्कोर पर गिरा। रोरी बर्न्स और डेनियल लॉरेंस ने दूसरे विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी की। जब ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड शेष खेल को सुरक्षित निकाल ले जाएगा कि तभी अश्विन ने बर्न्स को विराट कोहली के हाथों कैच करा दिया। बर्न्स ने 42 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 25 रन बनाए।

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह बढ़ी मुश्किलें, SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

इंग्लैंड का दूसरा विकेट 49 के स्कोर पर गिरा। लेफ्ट आर्म स्पिनर जैक लीच को नाइट वाचमैन के तौर पर भेजा गया, लेकिन पटेल ने लीच को रोहित शर्मा के हाथों कैच करा दिया। इंग्लैंड का तीसरा विकेट 50 के स्कोर पर गिरा। लीच का खाता नहीं खुला। लीच का विकेट गिरने के बाद कप्तान जो रुट को मैदान में उतरना पड़ गया। लॉरेंस और रुट ने फील्डरों से घिरे होने के बावजूद पटेल और अश्विन की गेंदों का सामना किया और शेष खेल में कोई और नुकसान नहीं होने दिया। स्टंप्स के समय लॉरेंस 38 गेंदों में दौ चौकों और एक छक्के की मदद से 19 रन और कप्तान रुट आठ गेंदों में दो रन बना कर क्रीज पर हैं। भारत की तरफ से पटेल ने नौ ओवर में 15 रन पर दो विकेट और अश्विन ने आठ ओवर में 28 रन पर एक विकेट लिया।

इससे पहले भारत ने सुबह अपनी पारी एक विकेट पर 54 रन से आगे बढ़ाई। रोहित शर्मा ने 25 और चेतेश्वर पुजारा ने सात रन से आगे खेलना शुरू किया। भारत को सुबह दूसरा झटका जल्द ही लग गया जब पुजारा अपने कल के स्कोर पर रन आउट हो गए। पुजारा गेंद को खेलने क्रीज से बाहर निकल आए थे और गेंद शार्ट लेग पर पहुंची जहां खड़े फील्डर ने तुरंत गेंद विकेटकीपर को दी जिन्होंने पुजारा को रन आउट कर दिया। भारत का दूसरा विकेट 55 के स्कोर पर गिरा।

पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

भारत को इसी स्कोर पर सबसे बड़ा झटका लग गया जब पहली पारी के शतकधारी राेहित लेफ्ट आर्म स्पिनर जैक लीच की गेंद पर स्टंप हो गए। पहली पारी में 161 रन बनाने वाले राेहित ने 70 गेंदों में दौ चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए।
विकेटकीपर ऋषभ पंत को तेजी से रन बटोरने के लिए अजिंक्या रहाणे से ऊपर भेजा गया, लेकिन पंत 11 गेंदों में आठ रन बनाने के बाद लेफ्ट आर्म स्पिनर जैक लीच की गेंद पर स्टंप हो गए। भारत का चौथा विकेट 65 के स्कोर पर गिरा। भारत ने 10 रन के अंतराल में तीन विकेट गंवा दिए।

पहली पारी में अर्धशतक बनाने वाले उपकप्तान रहाणे भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और ऑफ स्पिनर मोईन अली का शिकार बन गए। रहाणे ने 14 गेंदों पर 10 रन बनाए और ओली पोप को कैच थमाया। पदार्पण टेस्ट खेल रहे स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को मोईन ने पगबाधा कर दिया। पटेल ने 18 गेंदाें पर सात रन बनाए। भारत के छह विकेट 106 रन पर गिर चुके थे और भारत की दूसरी पारी गहरे संकट में दिखाई दे रही थी।

शुरू हुई दिया मिर्जा की शादी की रस्में, सामने आईं ब्राइड शावर की प्यारी तस्वीरें

कप्तान विराट कोहली को इसके बाद अश्विन के रूप में एक बढ़िया जोड़ीदार मिला और उन्होंने दोनों सातवें विकेट के लिए 96 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर भारत को 200 के पार पहुंचा दिया। पहले टेस्ट की दूसरी पारी में अर्धशतक बनाने वाले विराट ने दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भी अर्धशतक बनाया। विराट ने 149 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 62 रन बनाए।
विराट पहली पारी में खाता खोले बिना मोईन की गेंद पर बोल्ड हुए थे जबकि दूसरी पारी में मोईन ने उन्हें पगबाधा किया। विराट के करियर का यह 25वां अर्धशतक था। भारत का सातवां विकेट 202 के स्कोर पर गिरा। कुलदीप यादव मात्र तीन रन बना कर जल्द ही पवेलियन लौट गए। कुलदीप को भी मोईन ने पगबाधा किया।

इशांत शर्मा ने 24 गेंदों पर सात रन बनाए और वह नौंवे बल्लेबाज के रूप में 237 के स्कोर पर आउट हुए। अश्विन ने फिर आखिरी बल्लेबाज मोहम्मद सिराज के साथ अंतिम विकेट के लिए 49 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की और इस दौरान उन्होंने अपना पांचवां शतक भी पूरा कर लिया। अश्विन की पारी का अंत तेज गेंदबाज ओली स्टोन ने उन्हें बोल्ड कर किया। सिराज 21 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 16 रन बना कर नाबाद रहे।

इंग्लैंड की तरफ से लीच ने 33 ओवर में 100 रन देकर चार विकेट और मोईन ने 32 ओवर में 98 रन देकर चार विकेट लिए। स्टोन को 21 रन पर एक विकेट मिला।

Tags: cricket newscricketer Ashwinindian cricket teamsports news
Previous Post

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह बढ़ी मुश्किलें, SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Next Post

सपा विधायक हरिओम यादव पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
खेल

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Next Post
SP MLA Hariom Yadav

सपा विधायक हरिओम यादव पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

CAG Report

सीएजी रिपोर्ट ने की पुष्टिः ‘बीमारू’ नहीं अब ‘बेमिसाल’ है यूपी

22/09/2025
Ahmed Raza

यूएई के कप्तान अहमद रजा और युवा कार्तिक मेयप्पन को टीम में किया शामिल

17/09/2020
Ajay to Yogi Adityanath

ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स में पहुंची ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’

27/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version