• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवपाल यादव बोले- उत्तर प्रदेश की जनता चाहती है परिवर्तन

Writer D by Writer D
17/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
shivpal yadav

shivpal yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपने 66वें जन्मदिन के मौके पर कार्यकर्ताओं से कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता परिवर्तन को बेकरार है और उनकी भावना का सम्मान करना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

लखनऊ के शनिदेव मंदिर स्थित देवरहा घाट पर पूजा पाठ कर शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया तथा भण्डारे का आयोजन हुआ। शिवपाल 11 बजे शनि मंदिर पहुंचे और मंदिर में माथा टेकने के बाद उन्होंने केक काटा।

बाद में पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के मौके पर शिवपाल ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मजबूती से तैयारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है, इसलिए हम सभी लोगों को एक साथ मिलकर काम करना होगा।

अपहृत नाबालिग छात्रा सकुशल बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

गौरतलब है कि प्रसपा अध्यक्ष पहले ही कह चुके हैं कि 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए सम्मानजनक सीटें मिलने पर ही गठबंधन किया जाएगा, नहीं तो पार्टी अकेले ही चुनाव में जायेगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी में प्रसपा के विलय से साफ इंकार किया। हालांकि, अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अलग-अलग पार्टियों ने अपनी मोर्चेबंदी शुरू कर दी है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि शिवपाल के जन्मदिन पर सभी जिलों में प्रदेश कार्यकारिणी व जिला संगठन द्वारा वृक्षारोपण, कंबल व वस्त्र वितरण, फल व अन्नदान, रक्तदान शिविर, भंडारा, कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कैंटोनमेंट हॉस्पिटल, सदर, लखनऊ में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।

Tags: Lucknow Newsshivpal yadav
Previous Post

चना और मटर के पौधे में अंतर नहीं बता पाएंगी प्रियंका : अरुण सिंह

Next Post

चिंता का सबब बनतीं  किसान पंचायतें

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ की मेराथन बैठक

13/10/2026
Main Slider

कांग्रेस के पास ठोस मुद्दे नहीं, इसलिए EVM,चुनाव आयोग और SIR पर उठा रही सवाल: CM धामी

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी का सपा पर वार: ‘माफिया के लिए बहाते हैं आंसू, गरीबों की नहीं इन्हें चिंता’

13/10/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बालवाटिका के बच्चों की शिक्षा को मिलेगी नई पहचान, यू-डायस पोर्टल पर दर्ज होगा विद्यार्थीवार विवरण

13/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड के लाल का अपमान बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री धामी

13/10/2026
Next Post
kisan panchayat

चिंता का सबब बनतीं  किसान पंचायतें

यह भी पढ़ें

PICU

PICU वार्ड से ऑक्सीजन पाइप ही काट ले गए चोर, मुश्किलों में पड़ी भर्ती बच्चों की सांसे

19/11/2024
Murder

होमगार्ड ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या

05/06/2023
teacher's day

5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस?

31/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version