• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बंद पड़ी फैक्ट्री से अमोनिया गैस लीक होने से मचा हड़कंप, खाली कराए गए गांव

Writer D by Writer D
17/02/2021
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
ammonia gas leekage

ammonia gas leekage

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार की देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के अचारपुरा में सालभर से बंद पड़ी फैक्ट्री से अचानक अमोनिया गैस लीक होने लगी। फैक्ट्री के करीब परेवाखेड़ा गांव में रहने वाले लोगों को अचानक घुटन और आंखों में जलन होने लगी। फैक्ट्री से गैस लीक होने की जानकारी जैसे ही सामने आई, आसपास के इलाकों में भी दहशत फैल गई। फौरन प्रशासन को सूचना दी गई।

गैस लीक की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और नगर निगम का दस्ता हरकत में आया। कलेक्टर समेत तमाम आला अफसर आनन-फानन में पहुंचे और गांव को खाली कराया गया। फायर ब्रिगेड का दस्ता भी पहुंचा और फैक्ट्री में जिस टैंक से गैस लीक हो रही थी, वहां और आसपास के इलाके में पानी का छिड़काव किया गया। इसके बाद प्रशासन ने अनाउंसमेंट कर लोगों को बताया कि फैक्ट्री से लीक होने वाली गैस जहरीली नहीं है। लोगों को आंख धोने की सलाह दी गई, ताकि जलन कम हो सके।

सिंधु बार्डर पर SHO पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार

गैस लीक की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे भोपाल के कलेक्टर अविनाश लवानिया ने प्रशासनिक अधिकारियों को राहत एवं बचाव के निर्देश दिए. साथ ही 4 पटवारियों की ड्यूटी भी लगा दी। पटवारियों को रातभर बंद फैक्ट्री के आसपास रहने को कहा गया। प्रशासन के मुताबिक गैस लीक होने से परेवाखेड़ा गांव के 20 लोगों को आंखों में जलन की शिकायत हुई। प्रशासन ने एहतियातन फैक्ट्री के आसपास के मकानों को खाली करा उनमें रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इन घरों में रहने वालों को पास के आंगनबाड़ी केंद्र या परिजनों के यहां जाने को कहा गया है। घटना के कई घंटों बाद जाकर स्थिति नियंत्रण में आ सकी।

प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक साल भर से बंद पड़ी इस फैक्ट्री में एक वॉल्व खुल गया था, जिसके चलते गैस का रिसाव हुआ। फायर फाईटर्स की मदद से इस वॉल्व को तत्काल बंद करवाया गया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में लाई जा सकी। अधिकारियों ने बताया कि BHEL के विशेषज्ञों की मदद से बंद फैक्ट्री में अमोनिया गैस की टैंक को खाली कराया जाएगा, ताकि आगे से ऐसी स्थिति फिर न आए। इधर, प्रशासन ने फैक्ट्री के लिक जावेद खान को नोटिस जारी करने की कार्रवाई भी शुरू करने की बात कही है।

दिल्ली हिंसा में पुलिस को मिली कामयाबी, लाल किले पर तलवार लहराने वाला गिरफ्तार

बंद फैक्ट्री से गैस लीक होने की वजह के बारे में विशेषज्ञों ने बताया कि ऐसी स्थिति गर्मी के कारण आ जाती है। गर्मी की वजह से अमोनिया गैस का प्रेशर बढ़ जाता है। फैक्ट्री के संचालन के दौरान अमोनिया गैस को पानी में रिलीज कर दिया जाता है। चूंकि यह फैक्ट्री सालभर से बंद थी, इसलिए पाइप में दबाव बढ़ा और वॉल्व फट गया। इसलिए टैंक से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ।

Tags: ammonia gas leekagebhopal gas tragedybhopal newsmp newsNational news
Previous Post

सिंधु बार्डर पर SHO पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

आजादी के बाद भारत में पहली बार महिला कैदी को फांसी, तैयारी शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
First woman prisoner hanged in independence India

आजादी के बाद भारत में पहली बार महिला कैदी को फांसी, तैयारी शुरू

यह भी पढ़ें

Terrorist Attack

आतंकवादी हमले में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई दो

08/02/2024
Bharat Jodo Yatra

‘भारत जोड़ो यात्रा’ को रद्द करने की मांग, सरकार ने भेजी राहुल गांधी चिट्ठी

21/12/2022
corona death

केन्द्र सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना से मौत पर परिवार को 50 हजार रुपए का मुआवजा

22/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version