• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली हिंसा में पुलिस को मिली कामयाबी, लाल किले पर तलवार लहराने वाला गिरफ्तार

Writer D by Writer D
17/02/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
red fort case

red fort case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर किसानों के ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने लाल किले पर हिंसा के मुख्य आरोपियों में से एक मनिंदर सिंह उर्फ मोनी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उसके तलवार को जब्त किया गया है। इससे पहले पुलिस ने दीप सिद्धू समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

एसीपी अत्तर सिंह के सुपरविजन में इंस्पेक्टर शिवकुमार, इंस्पेक्टर पवन कुमार और इंस्पेक्टर करमबीर की अगुवाई में पुलिस टीम ने मनिंदर सिंह को पीतमपुरा से गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी मंगलवार शाम 7.45 बजे हुई। वह कार एसी मैकेनिक का काम करता है। उसकी निशानदेही पर स्वरूप नगर से 4.3 फीट की दो तलवारें बरामद की गई है।

A most wanted person in Red Fort violence case, Maninder Singh (in pics), arrested by Delhi Police Special Cell yesterday in Delhi. Two swords recovered from his house.

(Pic 1 – screengrab from a video released by Delhi Police)
(Pic 2 – accused’s pic released by Delhi Police) pic.twitter.com/8Ok8R9ey1Y

— ANI (@ANI) February 17, 2021

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, लाल किले पर हुई हिंसा की कई तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें मनिंदर सिंह दो तलवारों को लहरा रहा था और पुलिसकर्मियों पर बर्बर हमला करने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहा था। गिरफ्तार मनिंदर सिंह ने कई भड़काने वाले फेसबुक पोस्ट भी किए थे। वह अक्सर दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर जाता रहता था।

तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी जारी, मुंबई में 96 रुपए लीटर पहुंचा पेट्रोल का भाव

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मनिंदर ने खुलासा किया है कि उसने स्वरूप नगर इलाके के 6 लोगों को ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए प्रेरित किया था। सभी छह बाइक पर सवार होकर सिंघू सीमा से मुकरबा चौक की ओर जाने वाले किसानों की ट्रैक्टर रैली के साथ निकले थे। ट्रैक्टर रैली में शामिल होने से पहले मनिंदर ने अपने साथ दो तलवारें रखी थीं।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने 5 सहयोगियों और अन्य अज्ञात सशस्त्र बदमाशों के साथ लाल किले में घुसे और मनिंदर ने तलवारबाजी की। इस तलवारबाजी से उपद्रवियों को हौसला मिला और वे वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला करने लगे। इस दौरान लाल किले को नुकसान पहुंचाया  गया था।

बताया जा रहा है कि मनिंदर सिंह स्वरूप नगरमें अपने घर के पास एक खाली प्लॉट में तलवार प्रशिक्षण स्कूल भी चलाता है. 26 जनवरी को लाल किले पर तलवारबाजी का एक लंबा वीडियो उसके मोबाइल फोन में मिला है. साथ ही सिंघू बॉर्डर के विरोध स्थल पर उसकी मौजूदगी की अन्य तस्वीरें उनके फोन में है. आरोपी से पूछताछ जारी है

Tags: 26 january caseaccused maninder singh arrestcrime newsdelhi newsDelhi Policefarmer protestKisan andolanNational newsred fort casetractor rally
Previous Post

तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी जारी, मुंबई में 96 रुपए लीटर पहुंचा पेट्रोल का भाव

Next Post

सिंधु बार्डर पर SHO पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

tulsi
Main Slider

वैशाख माह में करें तुलसी के ये उपाय, घर से दूर हो जाएगी तंगहाली

14/04/2026
wedding
Main Slider

शादी वाले घर से फौरन हटा दें ये चीजें, वरना वैवाहिक जीवन में उत्पन्न हो सकती है बाधा

14/04/2026
Job Fair
Main Slider

रोजगार मेले में 27 हजार युवाओं का पंजीकरण, बड़ी संख्या में मिली नौकरी

13/04/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार की पहल, आंबेडकर जयंती बनेगी सामाजिक न्याय और जनसशक्तीकरण का महापर्व

13/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

13/04/2026
Next Post
attacked on SHO

सिंधु बार्डर पर SHO पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Murder

भवन निर्माण सामग्री विक्रेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

16/09/2020
Mayawati

अहमद पटेल के निधन पर मायावती बोली- उनका व्यक्तित्व बहुत सादा व मिलनसार था

25/11/2020
disha patani

प्लोरल ड्रेस में बेहद ही स्टाइलिश और ग्लैमरस लगती हैं दिशा पाटनी

03/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version