• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शाह ने प्रवासी परिवार के घर किया दोपहर का भोजन, ममता बनर्जी ने कह दी ये बात

Writer D by Writer D
18/02/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
amit shah

amit shah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक प्रवासी परिवार के घर पहुंचे और उन्होंने वहां भाजपा के अन्य नेताओं के साथ दोपहर का भोजन किया।

शाह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र डायमंड हार्बर स्थित नारायणपुर गांव में सुब्रत बिस्वास के घर पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ता बिस्वास ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से अपना घर बनाया है।

बांग्लादेश से आए इस प्रवासी परिवार के घर को हाई-प्रोफाइल मेहमानों का स्वागत करने के लिए सजाया गया था। शाह अपराह्न करीब पौने तीन बजे एक संकरी कच्ची सड़क से ई-रिक्शा के जरिए बिस्वास के घर पहुंचे और करीब 30 मिनट वहां रुके। भाजपा नेता दिलीप घोष, कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय भी उनके साथ थे।

पीएम मोदी ने महाबाहु- ब्रह्मपुत्र जलमार्ग सहित कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

स्थानीय महिलाओं ने शंख बजाकर नेताओं का पारम्परिक तरीके से स्वागत किया। भाजपा नेताओं को पीतल की थालियों एवं गिलासों में शाकाहारी भोजन परोसा गया। उन्हें घी-चावल, तली हुई सब्जियां, आलू फूलगोभी की सब्जी, पनीर, रोटी, दाल, चटनी और मिठाइयां परोसी गईं।

बिस्वास की पत्नी और बेटी ने अपने घर के आंगन में नेताओं को भोजन कराया। परिवार के अन्य सदस्यों ने कहा कि वे भाजपा नेताओं के आने को लेकर उत्साहित थे और सुबह से ही भोजन बनाने की तैयारी कर रहे थे।

शाह ने बाद में ट्वीट किया,  पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना स्थित नारायणपुर गांव में श्री सुब्रत बिस्वास के घर मध्याह्न भोजन किया। मैं इस गर्मजोशी और आतिथ्य-सत्कार के लिए बिस्वास जी और उनके परिवार को तहे-दिल से धन्यवाद देता हूं। पश्चिम में चुनाव प्रचार मुहिम के तहत शाह और अन्य भाजपा नेता विभिन्न समुदायों के लोगों के घर मध्याह्न भोजन कर रहे हैं।

यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर की हत्या

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस प्रकार की यात्राओं का मजाक उड़ाते हुए कहा कि मध्याह्न भोजन के ये कार्यक्रम तस्वीर खिंचवाने का अवसर मात्र हैं।

पश्चिम बंगाल में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Tags: amit shahMamta banerjeeNational newsWest Bengal
Previous Post

पीएम मोदी ने महाबाहु- ब्रह्मपुत्र जलमार्ग सहित कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

Next Post

भाजपा सरकार कभी किसानों की शुभचिंतक नहीं हो सकती : चौधरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
उत्तराखंड

सीसीटीएनएस में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग सुधरी, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य

18/09/2026
उत्तराखंड

नेपाल आपदा राहत सहायता दल को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

18/09/2026
Next Post
jayant choudhary

भाजपा सरकार कभी किसानों की शुभचिंतक नहीं हो सकती : चौधरी

यह भी पढ़ें

Silver brick

रामनगर से ‘रामनगरी’ लाई जाएगी चांदी की ईंट, माता सीता के लिए आएगी ये भेंट

13/12/2022
Priyanka Gandhi

‘शिक्षण-संस्थान भी सुरक्षित नहीं हैं? धिक्कार है’, प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर बोला हमला

02/11/2023
सहारनपुर बनेगा स्मार्ट सिटी

सहारनपुर बनेगा स्मार्ट सिटी, समस्या और शिकायतों का 30 मिनट में होगा निस्तारण

23/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version