Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

संदिग्ध अवस्था में लापता युवक का नहीं लगा सुराग, गुमशुदगी दर्ज

लखनऊ। बंथरा इलाके से 5 दिन पहले संदिग्ध अवस्था में लापता हुए युवक का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने गुरुवार को मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर उसका पता लगा रही है।

बंथरा के खसरवारा गांव निवासी स्व. संतराम की पत्नी सुंदारा के मुताबिक उसके 23 वर्षीय बेटे ब्रजकिशोर की दिमागी हालत ठीक नहीं है। ब्रजकिशोर बीते रविवार की सुबह घर से कहीं चला गया, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। बाद में परिजनों ने रिश्तेदारी और परिचितों के यहां उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन ब्रजकिशोर का कहीं कोई अता पता नहीं चल सका।

PFI के दो कमांडरों से पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा, PFI अब ISI के संपर्क में

काफी तलाश करने के बाद सुंदारा ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बंथरा पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर ब्रजकिशोर का पता लगा रही है।

Related Articles

Back to top button