Main Sliderक्राइमराजस्थानराष्ट्रीय

चेकिंग के दौरान 75 लाख की नगदी बरामद, पुलिस को हवाला की आशंका

राजस्थान में कोटा जिले के कनवास थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति से हवाला के 75 लाख रुपए बरामद किये।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने आज पत्रकारों को बताया कि कल जिला ग्रामीण स्पेशल टीम को एक मुखबिर के जरिए यह सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कोटा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के कनवास से कोटा के लिए 75 लाख रुपए की राशि लेकर कार से रवाना हुआ है।

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने कनवास से कोटा की ओर आने वाले सभी रास्तों की नाकाबंदी करके दरा की ओर आ रही है कार को रोका और उसकी तलाशी ली तो कार में एक प्लास्टिक का बड़ा कट्टा मिला जिसके बारे में जब कार चालक मनीष विजय से पूछताछ की तो वह उस प्लास्टिक के कट्टे में रखी हुई सामग्री के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

उन्नाव केस: पुलिस का प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा, प्रेम में इंकार पर कीटनाशक मिलाकर पानी पिलाया

पुलिस ने बताया कि जब उस प्लास्टिक के कट्टे को खोलकर देखा तो उसमें 500- 500 और 2000 रुपए के नोटों की गड्डियां भरी हुई थी। मनीष उस रकम के बारे में भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया तो पुलिस ने वह रकम जब्त करके मनीष को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि यह राशि हवाला के कारोबार में इस्तेमाल हो रही थी। इस बारे में आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय को भी सूचना दे दी गयी है।

मनीष विजय कोटा शहर के आरकेपुरम थाना क्षेत्र के विवेकानंद नगर का निवासी हैं।

 

Related Articles

Back to top button