• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर पर नियंत्रण : सीएम योगी

Writer D by Writer D
27/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Yogi Adityanath

Yogi Adityanath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कोविड की रोकथाम की हमारी ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण की नीति आशातीत सफलता देने वाली रही है। प्रदेश में तीसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। एक ओर जहां नए केस मिलने की संख्या दिनोंदिन कम हो रही है, वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या उत्साहवर्धक है।

प्रदेश में वर्तमान में कुल एक्टिव केस की 72 हजार 393 हैं। इनमें से 98 प्रतिशत से अधिक लोग मामूली लक्षणों के साथ घर पर ही स्वास्थ्यलाभ ले रहे हैं। एक्टिव केस और पॉजिटिविटी दर में लगातार गिरावट आ रही है। यह अच्छे संकेत हैं। लोगों को कोविड प्रोटोकॉल के पालन के लिए जागरूक किया जाए। सतर्कता-सावधानी बहुत जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कोविड प्रबंधन टीम के साथ बैठक में कहा कि समस्त प्रदेशवासियों को कोविड टीकाकवर उपलब्ध कराने का हमारा महत्वपूर्ण अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है। 25 करोड़ 34 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण के साथ ही अब तक 98.58 प्रतिशत से ज्यादा वयस्क आबादी को टीके की पहली डोज लग चुकी है, जबकि 66.87 प्रतिशत लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है। 31 जनवरी तक 100 प्रतिशत लोगों को टीके की पहली डोज और 75 प्रतिशत पात्र नागरिकों को दूसरी डोज लगाने का हमारा लक्ष्य है। प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाए कि मतदान से पहले हर प्रदेशवासी को टीके का सुरक्षा कवर जरूर मिल जाए।

विगत 24 घंटों में 01 लाख 93 हजार 419 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 8901 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 16,786 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार यह संक्रमण सामान्य फ्लू की तरह है। अतः इससे डरने की नहीं, सतर्क-सावधान रहने की जरूरत है।

इस राज्य में खत्म हुआ विकेंड कर्फ्यू, इन पाबंदियों में भी मिली राहत

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि निगरानी समितियां, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम घर पर जाए तो कोरोना मरीजों के परिवार के सभी सदस्यों का हालचाल लें। कोई भी निःशुल्क मेडिकल किट से वंचित न रहे। दिव्यांग, निराश्रित और वृद्धजनों को घर बैठे चिकित्सा सहायता मुहैया कराई जाए। टीकाकरण से वंचित लोगों को चिन्हित कर तत्काल उन्हें टीकाकवर दिया जाए। सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से अस्पताल में उपचाराधीन कोविड पॉजिटिव लोगों के परिजनों से नियमित अंतराल पर संवाद किया जाए। होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे लोगों से संवाद कर उन्हें मेडिकल परामर्श, दवाएं आदि मुहैया कराई जाए

Tags: cm yogicorona in UPcorona newscovid protocol in upthird wave of coronaYogi News
Previous Post

भाजपा का बढ़ा कुनबा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पार्टी में शामिल

Next Post

शहनाज गिल का आज जन्मदिन, फैंस को याद आई सिद्धार्थ शुक्ला की

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

यूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश

02/10/2026
Main Slider

गांवों को वोट बैंक समझने वालों की राजनीति से गांव पीछे रह गए- सीएम योगी

02/10/2026
Main Slider

जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें प्रधानमंत्री मोदी ने खाली कराईं: मुख्यमंत्री

02/10/2026
उत्तर प्रदेश

सशक्त पंचायत, समृद्ध गांव ही ग्राम स्वराज की आधारशिला, इसमें परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं: मुख्यमंत्री

02/10/2026
Main Slider

अखिलेश के विपक्षी एकता के आह्वान पर संजय निषाद-दानिश आजाद का पलटवार, बोले- सिर्फ बयानबाजी से कुछ हासिल नहीं होगा

02/10/2026
Next Post

शहनाज गिल का आज जन्मदिन, फैंस को याद आई सिद्धार्थ शुक्ला की

यह भी पढ़ें

CM Dhami

पर्वतीय जनपदों के लिए सहकारिता के क्षेत्र में और प्रयासों की जरूरत: सीएम धामी

14/02/2023
Ganesh

लहरों में खोया 13 साल का बच्चा, समंदर में ‘गणेश जी’ बने मासूम का सहारा

02/10/2023
Ramlala

500 साल बाद मनेगा रामलला का जन्मोत्सव, आठ हजार मंदिरों में गूजेंगे बधाई गान

09/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version