• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

झांसी गोलीकांड: घायल छात्र की बिगड़ी गंभीर, दिल्ली रवाना

Writer D by Writer D
19/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
shot to dead

छात्र नेता को मारी गोली

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित बुंदेलखंड महाविद्यालय (बीकेडी कॉलेज) में शुक्रवार को कक्षा में घुसकर एक छात्र के दूसरे को गोली मारने की घटना में घायल हुए छात्र की हालत गंभीर हो गयी जिसके बाद देर शाम परिजन उसे लेकर दिल्ली रवाना हो गये।

इसकी जानकारी यहां स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डा. हरिश्चन्द्र ने देते हुए बताया कि देर शाम तक छात्र हुकमेन्द्र सिंह गुर्जर की हालत में कोई सुधार नहीं था। गोली अब भी उसके सिर में फंसी हुई थी, उसकी हालत की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने उसे दिल्ली ले जाने का फैसला लिया । देर शाम करीब साढ़े 6 बजे परिजन उसे लेकर दिल्ली निकल गए हैं जबकि छात्रा कृतिका को चिकित्सक पहले ही मृत घोषित कर चुके हैं।

बसपा नेता कलामुद्दीन की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, दुबई में रची गई थी साजिश

गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने दोपहर घटित घटना के बाद बताया था कि बीकेडी कॉलेज में एमए मनोविज्ञान के छात्र मंथन सिंह सेंगर ने उसी कॉलेज और उसी की कक्षा में पढने वाले अपने साथी छात्र हुकमेंद्र सिंह गुर्जर को पीछे से सिर पर गोली मार दी थी। कक्षा में अपने साथी को मौत के मुंह में पहुंचाकर वह भागकर सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित चाणक्यपुरम जा पहुंचा और वहां छात्रा कृतिका त्रिवेदी को उसके घर में घुसकर गोली मार दी। गोली कृतिका के गले में लगी थी जिसके चलते मेडिकल कॉलेज में उसे मृत घोषित किया गया था जबकि हुकमेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई थी।

इस गोलीकांड को अंजाम देने के बाद भागने की कोशिश कर रहे मंथन को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किये गये थे।

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में बलात्कारी को उम्रकैद की सजा, एक लाख का जुर्माना

बुन्देलखंड महाविद्यालय का प्रशासन यूं तो अक्सर विवादों में बना रहता है। शुक्रवार को एक बार फिर इस घटना के बाद ये सवाल खड़े हो रहे हैं कि गोलीकांड के बाद कॉलेज प्रशासन सतर्क तक नहीं हुआ न ही आरोपी को दबोच सका। पूरे कॉलेज के सामने आरोपी छात्र को गोली मारकर दूसरी जगह पहुंचकर छात्रा की हत्या कर देता है और यहां कोई उसे पकड़ना तो दूर रोक तक नहीं सका जबकि गोली चलने के तुरंत बाद ही कॉलेजज के प्राचार्य समेत अन्य कर्मचारियों के कक्षा में पहुंचने का और लहूलुहान अवस्था में छात्र को उठाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Tags: crime newsJhansi newsup news
Previous Post

बसपा नेता कलामुद्दीन की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, दुबई में रची गई थी साजिश

Next Post

यूपी में साढ़े पांच हजार करोड़ का निवेश करेगी ‘IKEA’, एक हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
Next Post
IKEA invest in up

यूपी में साढ़े पांच हजार करोड़ का निवेश करेगी ‘IKEA’, एक हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

यह भी पढ़ें

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

यूपी : बैठक में बिगड़ी डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की तबीयत, नाक से निकला खून

10/08/2020
ambedkar nagar अम्बेडकरनगर

मध्य प्रदेश : पहले की लड़की की हत्या, फिर खुद को मारी गोली

14/01/2021
CM Vishnudev Sai

प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री

06/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version