• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बसपा नेता कलामुद्दीन की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, दुबई में रची गई थी साजिश

Writer D by Writer D
19/02/2021
in Main Slider, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
accused of killing BSP leader arrested

accused of killing BSP leader arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर क्षेत्र स्थित खुंदनपुर गांव में चार दिनों पूर्व बसपा नेता कलामुद्दीन की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नामजद छह आरोपियों में दो को पुलिस ने शुक्रवार को एफसीआई गोदाम जाफरपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार आरोपी फरार हैं। इनमें दो दुबई में हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कलामुद्दीन की हत्या दुबई के कारोबार की प्रतिद्वंद्विता के चलते हुई है। हत्या की साजिश काफी समय से दुबई में रची जा रही थी। पकड़े गए आरोपियों के पास से पिस्टल, कारतूस व बाइक बरामद की गई है। बसपा नेता कलामुद्दीन की सोमवार शाम गांव के पास चार लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में उनके पुत्र फुरकान ने रिजवान उर्फ बबलू, कासिफ, मुस्तफिजुल हसन उर्फ बाबू, अब्दुल्लाह, मसरूर अहमद व अलीशेर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

सुल्तानपुर लूट में 50 हजार इनामी लुटेरे को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

मसरूर व अलीशेर इस समय दुबई में है। मेंहनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो नामजद आरोपियों रिजवान और कासिफ को शुक्रवार की सुबह एफसीआई गोदान जाफरपुर के पास से पकड़ लिया। कासिफ के पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने एक बाइक भी बरामद की है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। विदेश में बैठे दो साजिशकर्ताओं को भी विदेश मंत्रालय के माध्यम से लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कलामुद्दीन की हत्या गांव की राजनीति और दुबई के कारोबार की प्रतिद्वंद्विता के चलते हुई है। यह प्रतिद्वंद्विता नई नहीं है। वर्ष 1989 से इसकी शुरुआत हुई थी, जब कलामुद्दीन व साथियों ने दूसरे पक्ष के होमगार्ड जलालुद्दीन की हत्या कर दी थी। दूसरे पक्ष ने 2012 में कलामुद्दीन के खास खुर्शीद की हत्या कर इसका बदला लिया था।

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में बलात्कारी को उम्रकैद की सजा, एक लाख का जुर्माना

इसके बाद कलामुद्दीन ने दूसरे पक्ष के कामरान की हत्या करवाई थी। कामरान की हत्या के बाद से ही कलामुद्दीन की हत्या की कोशिश की जा रही थी। कलामुद्दीन पर एक बार हमला हुआ था, लेकिन वह बाल-बाल बच गए थे। जबकि उनके पुत्र को गोली लग गई थी। दुबई के अवैध कारोबार के बाबत एसपी ने कहा कि यह हवाला का हो सकता है, लेकिन अभी इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

Tags: accused of killing BSP leader arrestedazamgarh newscrime newsup news
Previous Post

सुल्तानपुर लूट में 50 हजार इनामी लुटेरे को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Next Post

झांसी गोलीकांड: घायल छात्र की बिगड़ी गंभीर, दिल्ली रवाना

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Saini met Swami Gyananand Maharaj.
Main Slider

गीता ज्ञान को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी

30/07/2026
CM Dhami
Main Slider

शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं: CM धामी

30/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

नगर विकास मंत्री ने की जनसुनवाई, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

30/07/2026
CM Yogi
Main Slider

रामलीला में असलहा लहराकर दंगा करने वाले को मिट्टी में ही दफन होना पड़ेगा: सीएम योगी

30/07/2026
DGP Rajiv Krishna reviewed the preparations for the Kanwar Yatra.
Main Slider

कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड में यूपी सरकार, अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं

30/07/2026
Next Post
shot to dead

झांसी गोलीकांड: घायल छात्र की बिगड़ी गंभीर, दिल्ली रवाना

यह भी पढ़ें

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.64 करोड़ के पार,12 लाख से अधिक की मौत

02/11/2020
banned plastic

आगरा नगर निगम की ईटीएफ ने पकड़ी 7.5 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक

12/12/2023
Orange-Papaya Smoothie

एनर्जी बूस्टर है ये स्मूदी, मिनटों में यूं करें तैयार

12/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version