• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उद्धव ठाकरे का राज्य के नाम संबोधन आज, क्या महाराष्ट्र फिर होगा लॉकडाउन?

Desk by Desk
21/02/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे रविवार शाम सात बजे राज्य के लोगों को संबोधित करेंगे। इस संबोधन से पहले तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं। सीएम उद्धव ठाकरे का यह संबोधन इसलिए भी अहम है क्योंकि मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई शहरों में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है।

महाराष्ट्र के मंत्री विजय वडेट्टीवार पहले ही बता चुके हैं कि नागपुर, अमरावती, यवतमाल जैसे जिलों में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। इसको देखते हुए राज्य सरकार इन जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाने की सोच रही है। इस संबंध में सीएम की अध्यक्षता में बैठक होने वाली है जिसमें फैसला लिया जाना है।

लॉकडाउन की अटकलें

असल में मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे कई लोगों का मानना है कि शायद कुछ चुनिंदा जगहों पर लॉकडाउन लागू कर दिया जाए। मुंबई, ठाणे, अमरावती, पुणे, नागपुर आदि इलाकों में हाल के दिनों में कोरोना के एक्टिव मामलों में वृद्धि देखी गई है।

आशंका है कि वायरस का नया स्ट्रेन राज्य में भी कर सकता है एंट्री 

अकोला, यवतमाल, सतारा और अमरावती जैसे क्षेत्र भी अधिकारियों के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं, जहां कोरोना केस बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में 20 फरवरी को कोरोना के 6,281 नए मामले दर्ज किए गए और जबकि इस जानलेवा वायरस की चपेट में आने से 40 मरीजों ने दम तोड़ दिया। ऐसी आशंका है कि वायरस का नया स्ट्रेन राज्य में भी एंट्री कर सकता है। हालांकिनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) पुणे से सैम्पल की फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है।

जेईई मेन परीक्षा के दौरान, छात्र-छात्राओं को ध्यान में रखनी हैं ये बाते

देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में हालात फिर से बिगड़ने लगे

देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में हालात फिर से बिगड़ने लगे हैं। एक बार फिर से धारवी जैसे इलाकों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि दिख रही है। चेंबूर, तिलक नगर, मुलुंड जैसे क्षेत्रों में पहले से ही पाबंदिया लागू हैं। मुंबई में 20 फरवरी को कोरोना के 897 नए केस मिले जबकि तीन संक्रमित लोगों ने दम तोड़ दिया।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुंबई में बीएमसी ने 1305 बिल्डिंगों को किया  सील

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुंबई में 20 फरवरी को बीएमसी ने 1305 बिल्डिंगों को सील कर दिया था। हालांकि BMC के अधिकारियों ने फिलहाल लॉकडाउन से इनकार किया है। अधिकारी अभी से इस बात पर जोर दे रहे हैं कि मौजूदा नियमों को सख्ती से लागू किया जाए। उनका मानना है कि मौजूदा दिशा-निर्देशों के पालन मददगार साबित होगा, लेकिन मंत्री असलम शेख ने हाल ही में कहा था कि मुंबई में भी लॉकडाउन को लेकर बातचीत हुई है, लेकिन सरकार नागरिकों को कष्ट नहीं देना चाहती है। उन्होंने कहा कि अगर स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो हम कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए फिर से लॉकडाउन से इनकार नहीं करेंगे।

विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल स्थानीय स्तर पर लगाए जाने वाले प्रतिबंध सबसे अच्छा विकल्प होंगे। राज्य और केंद्र सरकार को अधिक से अधिक लोगों के टीकाकरण पर ध्यान देना चाहिए।

Tags: #corona in IndiaCornavirusCorona Casescorona cases in indiacorona cases in worldcorona indiaCoronavirus PandemicCOVID-19Covid-19 pandemicindia corona casesindia total corona casestoday corona casestotal corona casestotal corona cases in indiaworld corona cases
Previous Post

जेईई मेन परीक्षा के दौरान, छात्र-छात्राओं को ध्यान में रखनी हैं ये बाते

Next Post

करीना के दूसरी बार मां बनने पर रणधीर कपूर ने दी प्रतिक्रिया, नाती के लिए कही बातें

Desk

Desk

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

बुध गोचर से चमकेगा इन 6 राशियों का भाग्य, करियर से कारोबार तक मिलेगा फायदा

22/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर राखी में कितनी गांठ लगाएं? जानें 3 गांठ का धार्मिक महत्व

22/08/2026
Green Tea
Main Slider

रक्षाबंधन पर भाई का मुंह मीठा करने के लिए बनाएं काजू हलवा

22/08/2026
Monsoon Dishes
Main Slider

बारिश के मौसम को बनाएं और भी मजेदार, ट्राई करें ये टेस्टी डिश

22/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

चमोली टनल हादसे पर CM साय का बड़ा ऐलान, मृत मजदूरों के परिवारों को मिलेंगे 5-5 लाख

21/08/2026
Next Post
करीना कपूर खान

करीना के दूसरी बार मां बनने पर रणधीर कपूर ने दी प्रतिक्रिया, नाती के लिए कही बातें

यह भी पढ़ें

crops

नालों के पानी से लहलहाएंगी किसानों की फसलें

03/09/2022
Road Accident

तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, दो की मौत

12/04/2024
Tamilisai Sundararajan

तमिलिसाई सुंदरराजन ने पुड्डुचेरी के उपराज्यपाल पद की ली शपथ

18/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version