• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP Budget: महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा पर फोकस, प्रदेश के पांच शहर बनेंगे सेफ सिटी

Writer D by Writer D
23/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UP Budget

UP Budget

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर सरकार ने एक बार फिर बजट का पिटारा खोला। सीएम योगी आदित्यनाथ ने खासकर महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया है। पांच और शहरों में सेफ सिटी योजना के कदम बढ़ेंगे। लखनऊ के बाद दूसरे चरण में अब वाराणसी, आगरा, गोरखपुर, गौतमबुद्धनगर व प्रयागराज में सेफ सिटी योजना के लिए 309.43 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।

सेफ सिटी योजना के तहत अब सूबे के पांच और बड़े शहरों में महिला सुरक्षा के लिए पिंक बूथ, बसों में सीसीटीवी कैमरों व पैनिक बटन समेत अन्य आधुनिक सुरक्षा व्यवस्थाएं की जाएंगी।

इसके तहत आगरा को 4.98 करोड़ रुपये, गोरखपुर को 32.45 करोड़ रुपये, गौतमबुद्धनगर को 132 करोड़ रुपये, प्रयागराज को 90 करोड़ रुपये  व वाराणसी को 50 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये हैं।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने निर्भया कांड के बाद महिलाओं की सुरक्षा के लिए इस अहम योजना की परिकल्पना की थी। प्रदेश में इस योजना के तहत लखनऊ को चुना गया था। अब अन्य शहरों में इसके विस्तार का सिलसिला शुरू हो गया है। दूसरी ओर सरकार ने न्यायालयों, प्रमुख धार्मिक स्थलों व औद्योगिक प्रतिष्ठानों की विशेष सुरक्षा के लिए भी अपने संकल्प को आगे बढ़ाया है।

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति और उनके बेटे को तेरहवीं में शामिल होने की अनुमति नहीं

उप्र विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) के लिए 120 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, ताकि इस विशेष बल के भवनों से लेकर पांच बटालियनों को खड़ा करने का काम शीघ्र पूरा किया जा सके। मुख्यमंत्री ने यूपीएसएसएफ के गठन की घोषणा की थी, जिसके बाद एक बटालियन वजूद में आ चुकी है। पुलिसकर्मियों की आवासीय सुविधाओं को बेहतर किए जाने को भी तरजीह दी गई है।

गवाहों की सुरक्षा के लिए 4.65 करोड़

सरकार ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए गवाहों की सुरक्षा का भी ध्यान दिया है। सरकार ने विटनेस प्रोटेक्शन फंड में 4.65 करोड़ रुपये दिए हैं।

पीएसी को मिले 20 करोड़

सरकार ने पीएसी को उप्र पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के लिए 32 सीटर बस तथा पीएसी की कंपनियों के लिए नए वाहनों के लिए 20 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है।

मडिंयाव इलाके से शातिर लुटेरे को लखनऊ ने किया गिरफ्तार, साढ़े चार लाख बरामद

शहीदों के नाम पर होंगे आवास

शहीद पुलिसकर्मियों को याद रखने के लिए सराहनीय पहल की गई है। सरकार ने पुलिस आवासों का नामकरण शहीद पुलिसकर्मियों के नाम पर किए जाने का निर्णय किया है।

Tags: cm yogiup budget 2020 latest updateup budget 2020 newsup budget 2021up news
Previous Post

चाट की दुकान पर ग्राहक बैठाने को लेकर हुआ सरेबाजार हुआ खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल

Next Post

UP Budget: होमगार्ड विभाग को मिले 25 करोड़, मृत्यु या अपंगता पर परिवार को मिलेंगे पांच लाख

Writer D

Writer D

Related Posts

Shukra Dev
Main Slider

शुक्र की चाल से बदलेगा भाग्य, कन्या में प्रवेश के बाद 7 राशियों को मिलेगा लाभ

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी व्रत में न करें ये गलतियां, जानें क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर

04/09/2026
Makhan-Misri Bhog
Main Slider

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, घी से ऐसे करें झटपट तैयार

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
Next Post
up budget 2021

UP Budget: होमगार्ड विभाग को मिले 25 करोड़, मृत्यु या अपंगता पर परिवार को मिलेंगे पांच लाख

यह भी पढ़ें

जानें आखिर क्यों नहीं मिली तीन महीने से एलपीजी सब्सिडी

26/07/2020
CM Dhami

पारदर्शी बनेगी यूकेएसएसएससी: सीएम धामी

12/09/2022
arrested

भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद, 4 गिरफ्तार

13/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version