• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी और बेटों पर लगा 5 लाख का जुर्माना, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
23/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, राजनीति, रामपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जेल में बंद पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान फिर मुश्किल में फंस गए हैं। आजम खान के हमसफर रिजॉर्ट  से सरकारी भूमि को मुक्त कराने का आदेश जारी किया गया है। रिजॉर्ट सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया गया था।

कोर्ट ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही आज़म खां की पत्नी और दोनों बेटों पर 5 लाख 32 हज़ार रुपये का जुर्माना लगाया है। तहसीलदार सदर की कोर्ट ने ये आदेश जारी किया है। अतिक्रमण को लेकर  भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने शिकायत की थी।

हाल ही में मोहम्मद आजम खान पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करने वाले वाले रामपुर के डीएम आंजनेय कुमार सिंह को योगी सरकार ने बड़ा गिफ्ट दिया। यूपी सरकार ने डीएम आंजनेय की प्रतिनियुक्ति 2 साल के लिए और बढ़ा दी है। सिक्किम कैडर के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी आंजनेय कुमार पिछले 6 वर्षों से यूपी में प्रतिनियुक्ति पर हैं। अब वह 14 फरवरी 2023 तक यूपी में ही बने रहेंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने पलटा प्रधानमंत्री केपी ओली का फैसला, संसद बहाल करने का आदेश

इससे पहले सपा शासनकाल में यूपी में प्रतिनियुक्ति पर आए थे। वहीं रामपुर में तैनाती के दौरान डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने आजम खान और उनके परिवार द्वारा कब्जा की गई कई जमीनों को खाली करवाया गया है। गौरतलब है कि योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही आजम खान पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। जहां एक ओर आजम खान को भू-माफिया घोषित किया गया था, वहीं जौहर यूनिवर्सिटी में किसानों की जमीन कब्‍जा करने का आरोप में करीब 27 किसानों ने आजम खान के ऊपर मुकदमे दर्ज करवाए।

इसके अतिरिक्त यतीमखाना प्रकरण में लूटपाट और मकान तोड़ने के आरोप में भी दर्जन भर मुकदमे दर्ज हुए हैं। आपको बता दें कि पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनका बेटा वर्तमान में सीतापुर जेल में बंद हैं। आजम खान और उनकी पत्नी और बेटे के ऊपर भी कई मामले दर्ज हैं।

Tags: Abdullah Azam Khanazam khanazam khan wife tazeen fatmacrime newsRampur Newsup news
Previous Post

सुप्रीम कोर्ट ने पलटा प्रधानमंत्री केपी ओली का फैसला, संसद बहाल करने का आदेश

Next Post

मुंबई पुलिस को मिली गैंगस्टर रवि पुजारा की कस्टडी, कोर्ट ने नौ मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनताः योगी

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Raksha Bandhan Gifts
Main Slider

किसी को भी तोहफे में न दें ये चीजें, रिश्ते में आ जाएगी दरार

21/06/2026
Rain
Main Slider

सपने में बारिश में भीगना इस बात का संकेत, जानकर हो जाएंगे हैरान

21/06/2026
Next Post
Ravi Pujara

मुंबई पुलिस को मिली गैंगस्टर रवि पुजारा की कस्टडी, कोर्ट ने नौ मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा

यह भी पढ़ें

Transfer

यूपी में 16 आईपीएस अफसरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

19/03/2025
Share Market

शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स भी उछला

28/04/2022
CM Yogi

गौसेवा के बाद सीएम योगी ने लुटाया मासूम बच्ची पर प्यार दुलार

08/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version