Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

महिला को ब्लैकमेल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल से मिले अश्लील वीडियो

लखनऊ। मोबाइल से वाट्सएप को हैक कर पर्सनल वीडियो और फोटो हांसिल कर महिला को ब्लैकमेल करने वाले दो आरोपितों को ठाकुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि मोबाइल फोन में महिला की अश्लील वीडियों मिली हैं।

थाना प्रभारी ठाकुरगंज ने बताया कि महिला ने आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम कृष्णानगर मानसनगर निवासी रोहित सिंह और नेवाजगंज कालोनी हुसैनी बेगम मस्जिद निवासी अब्दुल कलाम बताया है।

इस जिले की पुलिस ने की 37 लाख की रिकॉर्ड कैश बरामदगी

पुलिस ने आरोपितों को कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि बरामद हुए मोबाइल फोन में पीडि़ता की अश्लील वीडियो और फोटो डाउनलोड मिली हैं। आरोपित पीडि़ता की वीडियो हांसिल कर उसे वॉयरल करने की धमकी दे रहे थे। महिला से आरोपित 80 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। आरोपितों के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button