Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

अगरबत्ती दिखाकर रुपये दोगुने करने वाले जालसाज गिरफ्तार, भारी मात्रा में स्मैक बरामद

लखनऊ। अगरबत्ती दिखाकर रुपयों को दो गुना करने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले जालसाजों को पारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक भी बरामद हुई है।

थाना प्रभारी पारा ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए काकोरी मोड़ पर पहले से ही घेराबन्दी कर ली थी। कुछ ही देर में मौके पर आरोपित पहुंच गए। मोड़ के पास भारी पुलिस बल देखकर आरोपित भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने आरोपितों को दौड़ाकर दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम रानीगढन गिटा कालोनी नई दिल्ली निवासी मो0 अरमान अंसारी और पवाना नरैला नई दिल्ली निवासी राज बताया है। आरोपितों के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई है। बकौल पुलिस ने आरोपितों ने 22 फरवरी को सलेमपुर पतौरा जनता विहार कालोनी पारा निवासी ताहिर को अपना निशाना बनाया था। आरोपितों ने पीडि़त से रुपये दो गुने करने दावा किया था।

लाल किला हिंसा: कोर्ट ने दीप सिद्धू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

जालसाजों की बातों में फंसकर पीडि़त ने उन्हें 50 हजार रुपये दे दिए थे। जालसाजों ने पीडि़त को रुपयों की गड्डी थमा दी थी। जो कि देखने में असल लग रही थी। जालसाजों ने पीडि़त से कहा था कि घर जाकर रुपयों की गड्डी को अगरबत्ती दिखा देना, रुपये दो गुने हो जायेगें। घर पहुंचने पर पीडि़त ने देखा कि गड्डी में ऊपर के कुछ नोट असली हैं, बाकी नकली है।

रुपयों की गड्डी में कुछ नोट होते थे असली

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों के कब्जे से 5 सौ और 2 हजार के कुछ असली नोट व कुछ बच्चों के खेलने वाले नकली नोट बरामद हुए हैं। आरोपित लोगों को रुपये दो गुना करने का दावा कर अपने जाल में फंसाते हैं। लोगों से हजारों रुपये की गड्डी लेकर उन्हें बदले में बड़े नोटों की गड् डी देते है। पीडि़तों से जालसाज घर जाकर अगरबत्ती जलाकर गड्डïी पर दिखाने के बाद नोट गिनने के लिए कहते थे। गड्डïी में ऊपर के कुछ नोट असली होते थे, जबकि अन्य नोट नकली होते थे।

Related Articles

Back to top button