• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी ने किया लोकतांत्रिक व्यवस्था का सर्वाधिक नुकसान : अखिलेश

Writer D by Writer D
25/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकतांत्रिक व्यवस्था और संस्थानों का जितना नुकसान किया है उतना किसी ने नहीं किया है।

श्री यादव ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार का सब कुछ झूठा फसाना है, इसका काम नफरत फैलाना है। राजनीतिक लोगों पर मुकदमा लगाना है। लोकतंत्र में इतना झूठ कोई नहीं बोला जितना भाजपा ने बोला है। भाजपा उत्तर प्रदेश की जनता का अपमान कर रही है। इसके कामकाज से समाज का हर वर्ग निराश है। जनता को धोखा दिया गया है। भाजपा सरकार अब जाने वाली है, वह अपनी विदाई को तैयार है।

उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार केन्द्र की नकल की सरकार है। जैसे दिल्ली की राज्यसभा में कृषि बिल पारित कराया गया वैसे ही यूपी के उच्च सदन विधान परिषद में सदन के बहुमत के खिलाफ जाकर बिल बिना बात सुने पास कराए गए हैं। सदन में विपक्ष का बहुमत है और समाजवादी पार्टी के सभी एमएलसी तब धरने पर थे।

चीन के साथ जैसा रिश्ता हम चाहेंगे, वैसा होगा : सेना प्रमुख एम एम नरवणे

सपा अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार न तो अब पांच ट्रिलियन की बात करती है और नहीं उत्तर प्रदेश सरकार एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था की बात कर रही है। सतत् विकास की बात करने वाले नहीं बताते हैं कि अर्थव्यवस्था के लिए, इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए और विकास के लिए क्या किया है। भाजपाई तो अब अपने संकल्प पत्र को भी भूल गए हैं, उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है। ये तो पहली सरकार हैं जो शिलान्यास का शिलान्यास, उद्घाटन का उद्घाटन और एमओयू का एमओयू करती है।

उन्होने कहा कि सरकार बताए कि इन्वेस्टमेंट मीट से कितना निवेश आया है, कोविड-19 के समय लाॅकडाउन में सरकार ने श्रमिकों की कितनी मदद की। कितने ही श्रमिकों ने रास्ते में दम तोड़ दिया था। 90 मृतकों के आश्रितों की मदद समाजवादी पार्टी ने ही की और प्रत्येक आश्रित को 1-1 लाख रूपए की सहायता दी। लाकडाउन के समय ललितपुर में मुंबई से चलकर आयी गर्भवती महिला को प्रसवपीड़ा से बच्चा हुआ। उस पीड़त परिवार की मुंबई में सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिफ आजमी ने 2 लाख रूपये की आर्थिक मदद की।

Tags: akhilesh yadavcm yogiup news
Previous Post

कृषि कानून वापस नहीं होंगे तो किसान भी वापस नहीं हटने को तैयार नहीं है : टिकैत

Next Post

राहुल गांधी पर योगी के आरोप झूठे और हताशा का परिचायक : लल्लू

Writer D

Writer D

Related Posts

cardamom
Main Slider

इस दर्द में आराम दे सकती है ये छोटी सी चीज

14/07/2026
onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Amrit Sarovar
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में चला सबसे बड़ा जल संरक्षण अभियान, देश के 27% अमृत सरोवर यूपी में

13/07/2026
Next Post
Ajay Kumar Lallu

राहुल गांधी पर योगी के आरोप झूठे और हताशा का परिचायक : लल्लू

यह भी पढ़ें

A huge fire broke out in a 24-storey building

बेबी केयर सेंटर के बाद चार मंज़िला इमारत में लगी आग, तीन लोग जिंदा जले

26/05/2024
Honeytrap

हनीट्रैप गैंग में और लोग भी हैं शामिल, तलाश में जुटी पुलिस

16/04/2021
sunil shetty

सुनील शेट्टी ने बताया- नेपोटिज्म में अहान-अथिया का नाम आने पर क्यों होते है परेशान?

07/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version