Main Sliderउत्तराखंडराजनीतिराष्ट्रीय

ऐपण कलाकृति को सीएम त्रिवेंद्र ने दी पहचान, केन्द्रीय मंत्रियों को भेंट किया ऐपण

उत्तराखंड की पारंपरिक ऐपण कलाकृति को नया आयाम मिल रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हालिया दिल्ली दौरे पर केंद्रीय मंत्रियों को ऐपण कलाकृति भेंट कर ऐपण को नया जीवन दिया है।

श्री त्रिवेन्द्र ने अपने दफ्तर की नेमप्लेट भी ऐपण कला में लगवाई है। इस पहल के बाद ऐपण कला से जुड़ी बेटियों को नई आस जगी है।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट के मुताबिक ऐपण को नई पहचान दिलाने के लिए श्री त्रिवेन्द्र ने सराहनीय प्रयास किए हैं। श्री भट्ट खुद भी अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में ऐपण पर काम कर रही बेटियों से रूबरू हो चुके हैं। ऐपण पर बने उनके वीडियो को फेसबुक पर लाखों लोग देख चुके हैं।

वैश्विक वैक्सीन साझेदारी योजना के तहत भारतीय कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति शुरू की

श्री भट्ट बताते हैं कि मुख्यमंत्री ने ऐपण को प्रोत्साहन देने में खासी रुचि दिखाई है। उन्होंने (श्री त्रिवेन्द्र) अपने दफ्तर की नेमप्लेट भी ऐपण में बनवाई है और सभी मंत्रियों एवं अधिकारियों को ऐसा करने के लिए प्रेरित किया है। मुख्यमंत्री अल्मोड़ा में ऐपण प्रदर्शनी के दौरान कई बेटियों से मुलाकात कर चुके हैं, जो ऐपण को अपनी आजीविका से जोड़ रही हैं।

Related Articles

Back to top button