• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने कहा- मिशन शक्ति ने समाज पर डाला सकारात्मक प्रभाव

Writer D by Writer D
27/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। महिलाओं की सुरक्षा और आत्मसम्मान के प्रति सामाजिक जागरूकता में वृद्धि हो रही है।

श्री योगी शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने मूल्य समर्थन योजना के तहत धान खरीद की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी किसानों की उपज के मूल्य का त्वरित भुगतान सुनिश्चित किया जाये। बैठक में बताया गया कि अब तक 94 प्रतिशत किसानों को भुगतान कर दिया गया है। शेष किसानों के भुगतान की कार्यवाही तेजी से की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने वरासत अभियान की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए अभियान को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्विवाद उत्तराधिकार को खतौनियों में दर्ज करने की कार्यवाही प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाए।

वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश समेत तीन गिरफ्तार

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग सुविधा प्रदान करने के लिये मण्डल स्तर पर स्थापित कोचिंग केन्द्रों की व्यवस्थाओं एवं शिक्षण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाये। फील्ड में तैनात अधिकारियों को योजना के प्रभावी संचालन के सम्बन्ध में मार्गदर्शन प्रदान किया जाये। उन्होंने प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई इस योजना को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिये हैं।

बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, मुख्य सचिव आरके तिवारी, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक हितेश चन्द्र अवस्थी, अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज एवं ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार, सूचना निदेशक शिशिर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Tags: cm yogiup news
Previous Post

किसानों का आंदोलन अब हर वर्ग की लड़ाई बन गया है : टिकैत

Next Post

2022 में सपा सरकार बनाकर करेगी यूपी का गेम चेंज : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Next Post
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

2022 में सपा सरकार बनाकर करेगी यूपी का गेम चेंज : अखिलेश

यह भी पढ़ें

CM योगी पहले मुख्यमंत्री होंगे, जो श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मनाएंगे जन्माष्टमी

29/08/2021
CM Child Service Scheme

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के एमआईएस पोर्टल की होगी शुरुआत

24/05/2022
Kitchen

रसोई से कभी खत्म न होने दें इन चीजों को, चली जाएगी घर की बरकत

12/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version