• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माघ पूर्णिमा आज, इस दिन दान करने से मिट जाएंगे सभी पाप, जानिए महत्त्व

Writer D by Writer D
27/02/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में माघ मास की पूर्णिमा का काफी महत्व है। इसे माघी पूर्णिमा कहा जाता है। पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान करने का विशेष महत्व है। इस साल माघ पूर्णिमा 27 फरवरी को पड़ रही है। आइए जानते हैं माघी पूर्णिमा का महत्व, स्नान के नियम और शुभ मुहूर्त।

माघी पूर्णिमा का महत्व

हर माह की पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की कथा सुनने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। भगवान विष्णु का ही एक स्वरूप सत्यनारायण है। पूर्णिमा तिथि पर विष्णुजी और उनके अवतारों की पूजा खासतौर पर करने की मान्यता है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, माघ पूर्णिमा पर खुद भगवान विष्णु गंगाजल में वास करते हैं। इसलिए इस दिन गंगा स्नान का खास महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि पूर्णिमा के दिन दान करने से जन्मों के पाप मिट जाते हैं। वैसे तो माघ का पूरा महीना ही स्नान और दान के लिए जाना जाता है। लेकिन माघ पूर्णिमा के दिन वस्त्र, गुड़, कपास, घी, लड्डू, फल, अन्न का दान करना बहुत फलदायी रहता है।

माघी पूर्णिमा पर स्नान के नियम

पूर्णिमा के दिन सुबह-सवेरे किसी भी पवित्र नदी में स्‍नान करना चाहिए।

यदि ऐसा न हो सके तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगा जल मिला लें। ऐसा करने से भी पव‍ित्र नदी के स्‍नान का पुण्‍य मिलता है।

स्‍नान के बाद जल में रोली डालकर सूर्य देव को अर्घ्‍य दें।

इसके बाद श्रीविष्‍णु का ध्‍यान करके व्रत का संकल्‍प लें।

दिन के दूसरे प्रहर यानी कि दोपहर में ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को भोजन कराएं।

माघ पूर्णिमा 2021 तिथि और शुभ मुहू्र्त-

पूर्णिमा तिथि शुरू- 15:50- 26 फरवरी 2021

पूर्णिमा तिथि खत्म- 13:45- 27 फरवरी 2021

धन संबंधित समस्याओं के लिए मंत्र

धन संबंधित समस्याओं से मुक्ति प्राप्त करने के लिए माघ मास की पूर्णिमा तिथि को किसी पात्र में कच्चा दूध लेकर उसमें थोड़ी सी चीनी और चावल मिलाएं और चंद्र के इस मंत्र का उच्चारण करते हुए चंद्रमा को अर्घ्य दें।

“ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमासे नम:”

इससे आपकी धन संबंधित समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं।

Tags: Maghi Purnimamaghi purnima ka mahatava माघ पूर्णिमा आजइस दिन दान करने से मिट जाएंगे सभी पाप
Previous Post

27 फरवरी राशिफल : आज इन 4 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ

Next Post

रविदास जयंती: जानिए कौन थे गुरु रविदास? कैसे वह आम इंसान से बन गए संत

Writer D

Writer D

Related Posts

washing clothes
फैशन/शैली

बरसात में कपड़ों को महकाने के लिए इनका करें इस्तेमाल

03/07/2026
Strawberry
फैशन/शैली

बेदाग निखरी त्वचा के लिए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक

03/07/2026
Dal-chawal
फैशन/शैली

सेहत से भरपूर हैं दाल-चावल, सेहत को होता हैं जबरदस्त फायदे

03/07/2026
CM Dhami
Main Slider

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें : धामी

02/07/2026
ISRO
Main Slider

ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

02/07/2026
Next Post
ravidas jayanti

रविदास जयंती: जानिए कौन थे गुरु रविदास? कैसे वह आम इंसान से बन गए संत

यह भी पढ़ें

oxygen express

4 टैंकरों में ‘प्राणवायु’ लेकर ओड़ीशा से नागपुर पहुंची ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ 

09/05/2021
The entire family was found dead

कंबाइन मशीन के चपेट में आने से दो बच्चियों की मौत

18/11/2022
Chitrakoot Link Expressway

18 महीने में 514 करोड़ की लागत से चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण कराएगी योगी सरकार

31/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version