• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में बदलाव लायेंगे राहुल गांधी व प्रियंका : रॉबर्ट वाड्रा

Desk by Desk
27/02/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
देश में बदलाव लायेंगे राहुल व प्रियंका

देश में बदलाव लायेंगे राहुल व प्रियंका

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने केन्द्र सरकार पर महंगाई बढ़ाने व किसानों की आवाज नहीं सुनने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका देश में प्रगति व बदलाव लायेंगे।

वाड्रा आज यहां मोती डूंगरी गणेश मंदिर में दर्शन करने के बाद एक टीवी मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने वैश्विक महामारी कोरोना काल में बिना सोचे समझे लॉकडाउन लगा दिया। जिससे आज देश में हर दिन महंगाई बढ़ रही है। इससे आम आदमी काे घर चलाना मुश्किल हो गया है। पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। एलपीजी के दाम बढ़ गये हैं। ऐसे में राहुल एवं प्रियंका को देश एक मौका देगी और इससे बदलाव आयेगा।

शर्ट चोरी के आरोप में पकड़े गए सिपाही के मामले में नया मोड, इंस्पेक्टर ने लिखाई FIR

उन्होंने कहा कि राहुल एवं प्रियंका ने अपनी दादी से बहुत सीखा हैं और वे बहुत बदलाव ला सकते हैं। वे लोगों को कुछ देंगे ही उनसे लेंगे कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि जरुर प्रगति लायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं इनमें अंतर यह है कि ये दोनों सबके साथ एकजुट होकर प्रगित के लिए चल सकते हैं, वे किसानों से बात करेंगे।

उन्होंने कहा कि वह साइकिल चलाकर लोगों को संदेश देना चाह रहे हैं कि वह उनकी आवाज उठाने का प्रयास कर रहे हैं। साइकिल पर इसलिए आये कि वह इससे महंगाई के बारे में सरकार के खिलाफ संदेश दे सके। लोगों को भी महंगाई के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कह सके। उन्होंने कहा कि वह दबे मुद्दों को लोगों के सामने लाना चाहते हैं।

राजनीति में आने के सवाल पर श्री वाड्रा ने कहा कि वह पिछले पच्चीस वर्ष से गांधी परिवार से जुड़े हैं और लोगों की पुकार है लेकिन वह अभी राजनीति में सोच समझकर ही कदम रखेंगे। वह कुछ बदलाव ला पाने पर ही इसमें आगे बढ़ेगे।

माघ पूर्णिमा: संगम तट पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा

अपने खिलाफ चल रहे मामले के बारे में उन्होंने इसे राजनीतिक मामला करार देते हुए कहा कि उनका यह मामला बिजनस से संबंधित नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने इसमें कानूनी कार्रवाई के तहत एजेंसियों को सभी प्रकार के दस्तावेज उपलब्ध करा दिए हैं। सारे आरोप बेबुनियाद हैं। सब स्पष्ट हो गया हैं। लेकिन जब से यह सरकार आई हैं मुश्किले डालने की कोशिश की गई हैं।

उन्होंन कहा कि वह महंगाई, किसान एवं पेट्रोल आदि मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। वह बॉडर पर जाकर किसानों से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन को 90 दिन से अधिक हो गए, कोई उनकी आवाज तो सुने। उन्होंने कहा कि जो दब जाता हैं, उस मुद्दे को वह उठानेे का प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले श्री वाड्रा ने प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में दर्शन किए। महंत कैलाश शर्मा ने उन्हें पूजा-अर्चना कराई।

Tags: central governmentcongress leaderspriyanka gandhirahul gandhiRobert Vadraकांग्रेस नेताकेन्द्र सरकारदेश में बदलाव लायेंगे राहुल व प्रियंकाप्रियंका गांधींराहुल गांधीरॉबर्ट वाड्रा
Previous Post

महिला का अपहरण कर चलते ऑटो में 3 घंटे तक किया गैंगरेप, मचा हड़कंप

Next Post

ऑटो में गैंगरेप करने वाले तीनों आरोपी पुलिस एनकाउंटर में हुए घायल, गिरफ्तार

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
Next Post
Gangraped accused arrested

ऑटो में गैंगरेप करने वाले तीनों आरोपी पुलिस एनकाउंटर में हुए घायल, गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Mayawati

मायावती को मिला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण, बसपा सुप्रीमो ने किया स्वीकार

13/01/2024
nursing

केरल से बड़ा नर्सिंग हब बनेगा यूपी, विदेशों में भी प्रदेश की नर्सों का होगा बोलबाला

12/05/2022
UPSSSC

UPSSSC को भेजा गया 7882 वैकेंसी का प्रस्ताव, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

25/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version