• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केरल से बड़ा नर्सिंग हब बनेगा यूपी, विदेशों में भी प्रदेश की नर्सों का होगा बोलबाला

Writer D by Writer D
12/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
nursing

nursing

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। नर्सिंग (nursing) का शाब्दिक अर्थ चाहे जो हो, लेकिन इस शब्द को सुनकर मन में भाव सेवा और समर्पण का ही आता है। संपूर्ण विश्व इस बात से इंकार नहीं कर सकता कि नर्सिंग (nursing) आज की स्वास्थ्य प्रणाली की रीढ़ की हड्डी साबित हुई है। अभी तक जहां डॉक्टर हमारी स्वास्थ्य प्रणाली में केंद्र की भूमिका में रहे हैं वहीं नर्सों (Nurses) ने कोरोना महामारी में कंधे से कंधा मिलाकर  स्वास्थ्य सेवाओं में अतुलनीय योगदान दिया है।

सर्वाधिक आबादी वाले उत्‍तर प्रदेश राज्‍य में कोरोना काल में नर्सों और पैरामैडिकल स्‍टॉफ के विशेष योगदान के लिए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi) ने कई बार सार्वजनिक मंचों से उनकी प्रशंसा करते हुए उनके कार्यों के लिए आभार व्‍यक्‍त किया है। ऐसे में सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने बुधवार को नर्सिंग (nursing) क्षेत्र में अपना करियर बनाने छात्र छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की है। योगी सरकार नर्सिंग व पैरामेडिकल के लोगों को बड़ी राहत देने जा रही है।

उत्‍तर प्रदेश में पिछले तीन दशकों से बंद पड़े राज्य सरकार के प्रशिक्षण संस्थानों के पुनर्संचालन की कार्ययोजना जल्‍द ही तैयार की जाएगी। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi) ने आला अधिकारियों को एएनएम और जीएनएम के बेहतर प्रशिक्षण के लिए अवस्थापना सुविधाओं पर काम करने के निर्देश दिए हैं।

जिसके तहत प्रदेश में शुरूआत में 09 जीएनएम ट्रेनिंग स्कूल और 34 एएनएम प्रशिक्षण केंद्रों का संचालन करने की तैयारी योगी सरकार ने कर ली है। सीएम ने कहा कि हर संस्थान में मानकों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। उन्‍होंने क‍हा कि चिकित्सा संस्थानों में पर्याप्त कुशल फैकल्टी हो इस बात का पूरा ध्‍यान रखें। उन्‍होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भी इनके प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए।

केरल से बड़ा नर्सिंग हब बनेगा उत्‍तर प्रदेश 

सर्वाधिक आबादी वाले उत्‍तर प्रदेश में जीएनएम ट्रेनिंग स्कूल, एएनएम प्रशिक्षण केंद्रों के संचालन और प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भी इनके प्रशिक्षण की व्यवस्था होने के बाद प्रदेश सबसे बड़ा नर्सिंग हब (Nurse Hub) बनेगा। इस समय केरल में सबसे ज्‍यादा नर्सें हैं जो विदेशों में अपनी सेवा दे रहीं हैं ऐसे में यूपी में जब सभी सुविधाएं होंगी तो यूपी इस सेक्‍टर में रोजगार देने में सक्षम तो होगा ही वहीं विदेशों में भी यूपी के नर्सों का बोलबाला देखने को मिलेगा।

योगी सरकार की पहल पर पीजीआई में शुरू हुई नई ट्रॉमा यूनिट

डीजीएमई डॉ एनसी प्रजापति ने बताया कि चिकित्‍सा सुविधा बढ़ाने में नर्सों की अवश्यकता होती है। कोई भी संस्‍थान सही ढंग से क्रियाशील तब होगा जब वहां मानव संसाधन पर्याप्‍त मात्रा में हों। पिछली सरकारों ने इस विषय पर ध्‍यान नहीं दिया पर योगी सरकार ने साल 2017 से जब से सत्‍ता की कमान संभाली तब से अब तक यूपी की स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं में ढेर सारे सकारात्‍मक बदलाव, सहूलियतें और सुविधाओं में इजाफा हुआ है।

2017 से पहले मात्र तीन स्‍थानों पर था बीएससी नर्सिंग का कोर्स

उन्‍होंने बताया कि साल 2017 के पहले बीएसस‍ी नर्सिंग का कोर्स मात्र तीन जगहों  केजीएमयू, सैफई और कानपुर में था।  लेकिन योगी सरकार के कार्यकाल में 11 कॉलेजों में बीएसस‍ी नर्सिंग का कोर्स शुरू हो चुका है। जिसमें केजीएमयू, पीजीआई, आरएमएल, सैफई, कानपुर, झांसी गोखपुर, प्रयागराज, आगरा, कन्‍नौज और ग्रेटर नोएडा में कोर्स चल रहा है।

Tags: Lucknow Newsnursingup news
Previous Post

योगी सरकार की पहल पर पीजीआई में शुरू हुई नई ट्रॉमा यूनिट

Next Post

जल्द ग्राम सचिवालय से ही जारी होंगे हर विभाग के प्रमाण पत्र

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

खेल महाकुंभ ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त मंच बना : धामी

01/11/2026
उत्तर प्रदेश

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

01/11/2026
उत्तर प्रदेश

दिव्यांगजन के हुनर को बाजार देगी योगी सरकार, सभी मंडलों में लगेंगे दीपावली मेले

01/11/2026
Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Next Post
village secretariat

जल्द ग्राम सचिवालय से ही जारी होंगे हर विभाग के प्रमाण पत्र

यह भी पढ़ें

Holika Dahan

होलिका दहन पर भद्रा का साया, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

07/03/2025
mayawati

गोरखपुर में दहाड़ी मायावती, बोलीं- हमारे हाथी ने योगी जी की नींद उड़ाई हुईं है

27/02/2022
राहुल गांधी Rahul Gandhi

कोरोना वायरस से खुली बिहार में ‘सुशासन’ की पोल : राहुल गांधी

21/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version