• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार की पहल पर पीजीआई में शुरू हुई नई ट्रॉमा यूनिट

Writer D by Writer D
12/05/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
SGPGI

SGPGI

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। 24 करोड़ की आबादी वाले उत्‍तर प्रदेश में हेल्‍थ इंफ्रास्‍ट्रक्चर और सुविधाओं में तेजी से बढ़ोतरी करने वाली योगी सरकार (Yogi Government) बेहतर च‍िकित्‍सीय सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। एक ओर प्रदेश सरकार जिलों में मेडिकल कॉलेज की स्‍थापना कर रही है तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश के बड़े अस्‍पतालों में च‍िकित्‍सीय सेवाओं के विस्‍तार पर जोर दे रही है।

प्रदेशवासियों को बेहतर इमरजेंसी सेवाएं देने के उद्देश्‍य से लखनऊ के एसजीपीजीआई (SGPGI) में इमरजेंसी विभाग और ट्रामा सेंटर (Trauma Unit) की शुरूआत की जा चुकी है। पिछली सरकारों में ट्रामा सेंटर केवल केजीएमयू (KGMU) में था जिसके कारण लगातार बेड की समस्‍या व इलाज नहीं मिल पाता था और रेफरल केसों का सबसे अधिक भार केजीएमयू पर पड़ता था। ऐसे में योगी सरकार की पहल पर ट्रॉमा सेंटर की सेवा पीजीआई में शुरू होने से लखनऊ समेत दूसरे जिलों से इलाज के लिए एसजीपीजीआई आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

 एसजीपीजीआई (SGPGI) में जल्‍द शुरू होगा 210 बेड का इमरजेंसी विभाग

तकनीक के साथ कदमताल करते हुए जटिल ऑपरेशन और प्रत्‍यारोपण जैसी सेवाओं को अस्‍पताल में और भी मजबूत किया जा रहा है। संजय गांधी पोस्‍ट इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज (SGPGI) में नवंबर के मध्‍य तक मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं में इजाफा करते हुए ट्रामा सेंटर की शुरूआत हो चुकी है।

जल्‍द ही अस्‍पताल में 210 बेड का इमरजेंसी विभाग भी शुरू हो जाएगा। अस्‍पताल में 68 बेड का ट्रामा सेंटर शुरू होने से मरीजों को भर्ती से जुड़ी समस्‍याओं का सामना नहीं करना पड़ रहा है। एसजीपीजीआई में दूसरे जिलों से मरीज इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में जल्‍द ही तैयार होने वाले इमरजेंसी विभाग से भी मरीजों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। उनको दूसरे अस्‍पतालों के बिना चक्‍कर काटे बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार देगी ये बड़ी सुविधा

पीजीआई (SGPGI) के निदेशक डॉ आरके धीमान ने बताया कि अस्‍पताल में दोनों सुविधाएं मिलने से मरीजों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। जल्‍द तैयार होने वाले इमरजेंसी विभाग में पर्याप्‍त संख्‍या में बेड होने से रेफरल व स्‍थानीय मरीजों की भर्ती प्रक्रिया आसान हो जाएगी।

इमरजेंसी सेवाएं हुई बेहतर

एसजीपीजीआई (SGPGI) के साथ ही केजीएमयू में सबसे ज्‍यादा इमरजेंसी भर्तियां की जाती हैं। यहां तीन स्थानों पर इमरजेंसी भर्ती हो रही है। ट्रामा सेंटर, क्वीनमेरी और लॉरी कॉर्डियोलॉजी विभाग में अलग इमरजेंसी सेवाओं का संचालन हो रहा है। इसके बाद बलरामपुर अस्पताल और सिविल अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं मिलने से मरीजों को समय पर इलाज मिल रहा है। इमरजेंसी विभाग में पर्याप्‍त संख्‍या में बेड होने से गंभीर मरीजों का इलाज आसानी से हो रहा है।

होमगार्ड कर्मियों के भुगतान में देरी की शिकायत होगी दूर

Tags: Lucknow NewsSGPGIup news
Previous Post

होमगार्ड कर्मियों के भुगतान में देरी की शिकायत होगी दूर

Next Post

केरल से बड़ा नर्सिंग हब बनेगा यूपी, विदेशों में भी प्रदेश की नर्सों का होगा बोलबाला

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी का सपा पर वार: ‘माफिया के लिए बहाते हैं आंसू, गरीबों की नहीं इन्हें चिंता’

13/10/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बालवाटिका के बच्चों की शिक्षा को मिलेगी नई पहचान, यू-डायस पोर्टल पर दर्ज होगा विद्यार्थीवार विवरण

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी पर रवि किशन का हमला, बोले- सड़क जाम करना आंदोलन नहीं

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में पूजा कॉम्बो पैक तैयार कर आत्मनिर्भरता की राह मजबूत कर रहीं वाराणसी की महिलाएं

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

ज्ञान भारतम मिशन: यूपी की 15 हजार से ज्यादा पांडुलिपियां डिजिटल, स्कैनिंग पूरी

13/10/2026
Next Post
nursing

केरल से बड़ा नर्सिंग हब बनेगा यूपी, विदेशों में भी प्रदेश की नर्सों का होगा बोलबाला

यह भी पढ़ें

CM Yogi

यूपी में जल्द लागू होगा आउटसोर्स आयोग, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

03/08/2026
रघुवर दास

झारखंड सरकार में जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है : रघुवर दास

02/10/2020
Gas cylinder explosion in nightclub

नाइटक्लब में गैस सिलेंडर विस्फोट से 25 की मौत, PM मोदी ने जताया शोक

07/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version