• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संगम तट पर श्रद्धालुओं और संतों ने लगाई पुण्य की डुबकी, बरसे सुमन

Desk by Desk
27/02/2021
in Main Slider, धर्म, प्रयागराज, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
संगम तट पर संतों ने लगाई पुण्य की डुबकी

संगम तट पर संतों ने लगाई पुण्य की डुबकी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज/लखनऊ । तीर्थराज प्रयागराज की पावन धरती स्थित गंगा-यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में शनिवार को माघी पूर्णिमा पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं और संतों ने संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं के सम्मान में सरकार की ओर से हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। मेला परिसर में साफ सफाई और कोरोना प्रोटोकाल के पालन की विशेष रूप से व्यवस्था की गई है।

इसके पहले मौनी अमावस्या के स्नान पर्व और 2019 के कुंभ में भी सरकार ने तीर्थराज प्रयाग में संगम स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं के सम्मान में पुष्प वर्षा की थी। साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान भी पश्चिमी यूपी और प्रयागराज में श्रद्धालुओं पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की गई थी। अपनी आस्था, परंपरा, संस्कृति और श्रद्धा को इस तरह सम्मानित करने की अभिनव पहल योगी सरकार ने पहली बार कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों पर की थी।

वेब शो “जीत की ज़िद” को एडिट करना बहुत ही दिलचस्प रहा- युसुफ एच खान

माघ मेले में महीने भर के कल्पवास, प्रमुख स्नान पर्वों पर आने वाले संत समाज, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा की सरकार ने मुकम्मल व्यवस्था की है। स्वच्छ भारत की मंशा के अनुरूप सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। मुख्यमंत्री की ओर से स्थानीय प्रशासन को भी इस बाबत निर्देश दिए गए हैं कि वह मेला परिसर में सुविधा, सुरक्षा और सफाई व्यवस्था को सर्वोपरि रखे।

#WATCH: Prayagraj District Administration showers flower petals on devotees at Triveni Sangam, on the occasion of 'Magh Purnima'. pic.twitter.com/tpjlP6xfiN

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 27, 2021

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक आस्था के महापर्व माघी पूर्णिमा पर सभी श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों को शुभकामना दिया है। उन्होंने कहा है कि व्रत और दान की महत्ता को प्रकट करता यह पावन पर्व सभी के लिए मंगलकारी हो। प्रभु श्री राम की कृपा से समस्त प्राणियों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का वास हो। इस पावन अवसर पर पवित्र संगम में स्नान का पुण्य लाभ अर्जित कर रहे सभी श्रद्धालुओं की सकल मनोकामनाएं पूर्ण हों। धर्मनगरी प्रयागराज में सभी कल्पवासियों की साधना सुगमता से पूर्ण हो। मां गंगा से प्रार्थना है कि उनकी आध्यात्मिक अपेक्षाओं को पूर्णता प्रदान करें।

आज माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों और माघ मेले में स्नान के लिए देश-विदेश से पधारे पूज्य संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं और कल्पवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। तीर्थराज प्रयाग में इस दिन स्नान, दान और यज्ञ का विशेष महत्व है। कल्पवासियों के लिये यह तिथि एक विशेष पर्व है। इसे सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए राज्य सरकार की ओर से सुविधा एवं सुरक्षा के साथ ही सभी जरूरी प्रबन्ध सुनिश्चित किए गए हैं।

Tags: KalpvaasLord VishnuMagh PurnimaMagh Purnima 2021Magh Purnima importanceMaghi Purnimareligionsangamकल्पवासधर्मभगवान विष्णुमाघ पूर्णिमामाघ पूर्णिमा स्नानमाघ पूर्णिमा-2021माघी पूर्णिमासंगमसंगम तट पर संतों ने लगाई पुण्य की डुबकी
Previous Post

वेब शो “जीत की ज़िद” को एडिट करना बहुत ही दिलचस्प रहा- युसुफ एच खान

Next Post

कांग्रेस ने मेरी कार्यक्षमता के हिसाब से मेरा उपयोग नहीं किया: हार्दिक पटेल

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का डिजिटल एजुकेशन पर जोर, खान एकेडमी से बेटियों को मिलेगा लाभ

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री

21/10/2026
Main Slider

​पहले मानवता, फिर परंपरा: एंबुलेंस के लिए सीएम योगी ने रुकवाई विजयादशमी शोभायात्रा

21/10/2026
money plant
धर्म

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

21/10/2026
Next Post
हार्दिक पटेल Hardik Patel

कांग्रेस ने मेरी कार्यक्षमता के हिसाब से मेरा उपयोग नहीं किया: हार्दिक पटेल

यह भी पढ़ें

Rail Accident

रेल हादसा, जानकी एक्सप्रेस से टकराई जेसीबी, रेल प्रशासन में मचा हड़कंप

06/03/2021
मध्य प्रदेश Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश : राजगढ़ में शहीद को श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़, VIDEO में देखें कैसे ढही छत?

26/08/2020
varun chakravarti

वरुण चक्रवर्ती ने दर्ज किया धोनी के खिलाफ खास रिकॉर्ड

30/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version