• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, दोषी चालक फरार

Writer D by Writer D
28/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में खुर्दही बाजार के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार 50 वर्षीय नरेश साहू और उनकी पुत्री 26 वर्षीय मनीषा को रौंद दिया।

हादसे में नरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल मनीषा की ट्रामा सेण्टर ले जाते समय सांसें थम गई। दोषी चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी सुशांत गोल्फ सिटी ने बताया कि ग्राम दुलारमऊ निवासी 50 वर्षीय राम नरेश साहू की खुर्दही बाजार में मिठाई की दुकान है। शनिवार दोपहर राम नरेश बाइक से अपनी पुत्री मनीषा के साथ जा रहे थे। इसी दौरान खुर्दही बाजार के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक पर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार पिता-पुत्री छिटककर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल होकर लहुलूहान हो गए।

गोरखपुर रवाना हुए पटौदी और मरियम, सपाइयों ने बैंडबाजा बजाकर दी विदाई

हादसा देख मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों का जमावड़ा लगने लगा। इस पर दोषी चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। तमाशबीन बने लोगों की सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई, लेकिन तब तक घायल राम नरेश की सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने आनन-फानन में घायल मनीषा को ट्रामा सेण्टर भेजा, लेकिन मनीषा की भी बीच रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस कार्रवाई से भड़के व्यापारी, प्रदर्शन

सड़क हादसे में हुई पिता-पुत्री की मौत से स्थानीय व्यापारियों और लोगों में रोष था। इसी दौरान सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने घटना के बाद सड़क पर पानी डलवा दिया, जिससे ग्रामीण व व्यापारी आक्रोशित हो गए। आक्रोशितों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पुलिस की शह पर भारी वाहनों को 24 घण्टे संचालन होता है। प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके डीसीपी साउथ रविकुमार व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह आक्रोशितों को समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया।

Tags: Lucknow News
Previous Post

पुरानी रंजिश के चलते युवक को पीटकर किया अधमरा, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी, शिकायत करने पर पुलिस ने की अभद्रता

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
Fraud

एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी, शिकायत करने पर पुलिस ने की अभद्रता

यह भी पढ़ें

Marriages

पांच साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे है जोड़े की यूपी पुलिस ने कराई शादी

21/11/2020
Body lotion

बॉडी लोशन के होते है सारे फायदे

07/02/2025
विकास दुबे मुठभेड़

विकास दुबे मुठभेड़ : जांच के लिए न्यायिक आयोग को पुनर्गठित करेगा सुप्रीम कोर्ट

20/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version