Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमपीलीभीत

गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, चौकीदार की जिंदा जलकर मौत

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत  जिले में गैस सिलेंडर फटने से कमरे में आग लग गई जिसमें रविवार सुबह एक चौकीदार की मौत हो गई।  पुलिस के अनुसार, घटना पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वसुंधरा कॉलोनी की है।

थाना कोतवाली सुनगढ़ी के प्रभारी इंद्र कांत द्विवेदी ने पत्रकारों को बताया कि वसुंधरा कॉलोनी के चौकीदार कल्लू कॉलोनी गेट स्थित कमरे में सो रहा था। कॉलोनीवासियों ने पुलिस को बताया कि कल्लू कमरे में हीटर जलाकर सो गया था। हीटर की गर्माहट से गैस सिलेंडर फट गया जिससे कमरे में आग लग गई।

दिनदहाड़े नाबालिग का किया अपहरण, तीन घंटे बाद छोड़कर बदमाश फरार

कमरे में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया, वहीं कमरे में सो रहे चौकीदार कल्लू की जलकर मौत हो गई।  कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सुनगढ़ी थाना पुलिस ने शव को कब्जÞे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button