• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वैक्सीन का बूस्टर डोज कितना जरूरी? जानें एक्सपर्ट की राय…

Desk by Desk
17/07/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
वैक्सीन का बूस्टर डोज कितना जरूरी?

वैक्सीन का बूस्टर डोज कितना जरूरी?

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली. वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके लोगों के भी कोरोना संक्रमित होने के बाद फाइजर ने कहा है कि वो वैक्सीन का तीसरा बूस्टर डोज देने की तैयारी कर रहा है। कई देशों में लोगों को तीसरा बूस्टर डोज दिए जाने पर विचार किया जा रहा है। इजराइल ने तो अपने ऐसे नागरिकों को वैक्सीन का तीसरा डोज देना शुरू भी कर दिया है जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है।

कोरोना से जंग को लेनी होगी एक और डोज

आखिर बूस्टर डोज की जरूरत क्यों है?

दुनियाभर में इस वक्त कोरोना के डेल्टा वैरिएंट की वजह से केस बढ़ रहे हैं। कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिसमें वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोग भी संक्रमित हो रहे हैं। अब तक की रिसर्च से ये पता नहीं चला है कि वैक्सीन से बनी एंटीबॉडी आपके शरीर में कब तक रहती है।

हालांकि माना जा रहा है कि शरीर में 9 महीने से 1 साल तक एंटीबॉडी रहती है। उसके बाद आपको बूस्टर डोज लेना होगा। कोरोना के अलग-अलग वैरिएंट पर वैक्सीन की इफेक्टिवनेस भी कम हो रही है। इस वजह से बूस्टर डोज देने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि इस बारे में अभी और रिसर्च की जा रही है।

अप्रूवल हासिल करने वाली 9वीं वैक्सीन है कोवीशील्ड, कोरोना वैक्सीन का स्टेटस

बूस्टर डोज पर अलग-अलग देशों की राय

अमेरिका ने कहा है कि लोगों को बूस्टर डोज की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन अभी इस संबंध में और रिसर्च की जा रही है। वैक्सीन की मिक्स एंड मैच स्ट्रैटजी पर भी विचार किया जा रहा है। रिसर्च के रिजल्ट के बाद ही इस बारे में फैसला लिया जाएगा।

इजराइल ने वैक्सीन का बूस्टर डोज देने का फैसला लिया है। हालांकि वहां केवल ऐसे नागरिकों को ही वैक्सीन का बूस्टर डोज दिया जाएगा जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है।

WHO ने कहा है कि इस बात की कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं है कि वैक्सीन का बूस्टर डोज कितना जरूरी है। संगठन ने ये भी कहा है कि विकसित देशों को वैक्सीन का बूस्टर डोज देने की बजाय ऐसे देशों को वैक्सीन देना चाहिए जहां वैक्सीन की कमी है।

भारत का टारगेट पहले अपनी आबादी को ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेट करना है। उसके बाद ही रिसर्च के नतीजों के आधार पर वैक्सीन के बूस्टर डोज के बारे में फैसला लिया जाएगा।

अगले माह तक कोरोना वैक्सीन हो जाएगी तैयार, फाइजर कंपनी का बड़ा दावा

क्या बूस्टर डोज लेना जरूरी है?

पिछले 1-2 हफ्तों से दुनियाभर में डेल्टा वैरिएंट की वजह से नए मामले बढ़ने लगे हैं। अमेरिका में भी ऐसा हो रहा है, लेकिन सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के मुताबिक नए मामले उन इलाकों से सामने आ रहे हैं जहां वैक्सीनेशन कम हुआ है। जिन लोगों को वैक्सीन लग चुकी है, उसके बाद भी संभावना है कि वे कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं। हालांकि उनमें कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं देखने को मिल रहे हैं।

Corona की तीसरी लहर शुरू, WHO की चेतावनी- अब वैक्सीन से नहीं रुकेगा ये वैरिएंट

अलग-अलग वैरिएंट के खिलाफ वैक्सीन कितनी कारगर?

वैक्सीन सभी वैरिएंट के खिलाफ एंटीबॉडी बना रही है। ब्रिटेन में फाइजर और मॉडर्ना वैक्सीन की इफेक्टिवनेस पर की गई स्टडी में ये सामने आया है कि फाइजर के दोनों डोज डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित व्यक्ति को हॉस्पिटलाइजेशन से बचाने में 96% कारगर हैं।

देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार हुई तेज, राज्यों के पास पर्याप्त वैक्सीन

बूस्टर डोज किसे और कब मिलेगा?

वैक्सीन कंपनी फाइजर-बायोएनटेक का दावा है कि बूस्टर डोज डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ और ज्यादा प्रभावी होगा। हालांकि बूस्टर डोज केवल कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों को दिया जाएगा। विशेषकर वे लोग जो हृदय, फेफड़े या कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं।

फाइजर के मुताबिक दूसरे डोज के छह महीने बाद तीसरा डोज दे सकते हैं। यह डोज दूसरे डोज के बाद 6 से 12 महीने के भीतर दिया जाना चाहिए।

Tags: antibodybooster doseboth doses of vaccineCenter for Disease Control and PreventionCorona infectedcorona newsCorona updateCorona vaccinecorona variantcorona viruscorona worldwideCOVID-19delta variantImmunitythird booster dosethird vaccinevaccineVaccine booster dosewar with coronaWHOWorld Health Organizationइम्यूनिटीएंटीबॉडीकोरोना वैक्सीनकोरोना वैरिएंटकोरोना संक्रमितकोरोना से जंगडबल्यूएचओडेल्टा वैरिएंटतीसरा बूस्टर डोजतीसरा वैक्सीनदुनियाभर में कोरोनाबूस्टर डोजविश्व स्वास्थ्या संगठनवैक्सीनवैक्सीन का बूस्टर डोजवैक्सीन की दोनों डोजसेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन
Previous Post

आज घोषित हो सकती है UP Board 10वीं, 12वीं के रिजल्ट जारी होने की डेट

Next Post

लखीमपुर रवाना हुई प्रियंका गांधी, बदसलूकी की शिकार महिला से करेंगी मुलाकात

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Priyanka Gandhi

लखीमपुर रवाना हुई प्रियंका गांधी, बदसलूकी की शिकार महिला से करेंगी मुलाकात

यह भी पढ़ें

cm yogi

CM योगी का बड़ा फैसला, गांवों में चलाया जाएगा स्क्रीनिंग अभियान, घर-घर होगी टेस्टिंग

03/05/2021
Panchayat Election

इस माह होंगे यूपी में पंचायत चुनाव, पंचायती राज विभाग में हलचल तेज

16/12/2020
jila badar

पुलिस ने ढोल नगाड़े के साथ जिला बदर अपराधी की कराई मुनादी

07/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version