Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमफिरोजाबाद

जमीन के लालच में पिता की गला घोंटकर कर हत्या, हत्यारोपी बेटे की तलाश में पुलिस

उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में जमीन की खातिर दो भाइयों ने अपने बुजुर्ग पिता की गला दबाकर हत्या कर दी ।

पुलिस सूत्रों ने यहं यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जसराना क्षेत्र में खेरिया सलेमपुर निवासी 80 वर्षीय मेवाराम ने दो शादी कर रखी थी पहली पत्नी से लालबहादुर और हाकिम सिंह और दूसरी से मथुरा प्रसाद है। इनकी दो बहने है।

पिता की हत्या के बाद हाकिम सिंह फरार हो गया जबकि लालबहादुर पुलिस चौकी पहुंचकर सेंडर कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता के नाम 21 बीघा जमीन थी ,जिसमे में से उन्होंने 9 बीघा बेच दी थी और अब 12 बीघा जमीन बची थी। उसे भी पिता बेचना चाहता था जबकि ये लोग विरोध में थे।

हत्यारोपी मां को बेटी की अभिरक्षा देने से कोर्ट का इंकार, याचिका खारिज

उन्होंने बताया कि इसी कारण दोनों भाइयों ने योजना के तहत आज नलकूप पर जाकर पिता की अंगोछे से गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में उसके तीसरे पुत्र मथुरा प्रसाद ने थाने में तहरीर में कहा उसके सौतेले भाई उससे रंजिश रखते हैं और इसी कारण पिता की हत्या कर दी। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button