• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश का ‘राजनैतिक मूड-मिजाज़’ बदल चुका है : मुख्तार अब्बास नकवी

Desk by Desk
02/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, रामपुर, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर । केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल समेत चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव ‘सांप्रदायिक वोटों की जागीरदारी बनाम समावेशी विकास की भागीदारी’ के बीच जनादेश की जंग है। कोरोना टीकाकरण कराने के बाद श्री नकवी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश का ‘राजनैतिक मूड-मिजाज़’ बदल चुका है। पश्चिम बंगाल सहित चार राज्यों में चुनाव सांप्रदायिक वोटों की जागीरदारी बनाम समावेशी विकास की भागीदारी’ के बीच होगा।

उन्होंने दावा किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास और सुशासन का प्रामाणिक ब्रांड बन गए हैं। श्री मोदी ने बिना किसी भेदभाव के ‘समावेशी विकास और सर्वस्पर्शी सशक्तिकरण’ के संकल्प के जरिये हर जरूरतमंद तक विकास की रोशनी पहुंचाने का सफल प्रयास किया है। श्री नकवी ने कहा कि “लफ्फाजी और बयान बहादुरी” के सहारे सियासत की सीढियाँ चढ़ने-बढ़ने के दिन लद गए हैं। कुछ राजनैतिक दल विरासत पर सियासत को अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं। ऐसे ही लोग “कर्म की कसौटी” पर फेल हो रहे हैं।

शारजाह से लखनऊ आ रहे विमान की कराची में आपात लैंडिंग, फिर भी नहीं बची यात्री की जान

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीआईपी कल्चर की धमक-धाक को ध्वस्त कर राजनीति व राजनेताओं को धरती की सियासत का अपने काम करने के तरीकों से सशक्त सन्देश दिया है। यह सबक हमारी सियासी व्यवस्था और लोकतान्त्रिक मूल्यों के लिए बड़े बदलाव का एहसास है।

श्री नकवी ने कहा कि हम आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं, हमें देश की राजनीति के चरित्र को आजादी के महानायकों के सपनों के अनुसार बनाने का बड़ा मौका है। इससे पहले उन्होने जिले के डालमिया हॉस्पिटल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ लगवाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ‘मेड इन इंडिया’ कोरोना वैक्सीन्स बिलकुल सुरक्षित हैं। श्री नकवी ने उन सभी से अपील की, जो वैक्सीन लेने के लिए योग्य हैं, कोरोना की वैक्सीन लगवाएं और भारत को कोरोना मुक्त बनाए।

उन्होंने कहा कि कोरोना की चुनौती के एक वर्ष से भी कम समय में भारत में दो स्वदेशी वैक्सीन का आना, देश के वैज्ञानिकों के प्रयासों का परिणाम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशवासियों की सलामती के संकल्प का पुख्ता प्रमाण हैं।

Tags: mukhtar abbas naqviकर्म की कसौटीकेंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवीमुख्तार अब्बास नकवीराजनैतिक मूड-मिजाज़लफ्फाजी और बयान बहादुरीसमावेशी विकास और सर्वस्पर्शी सशक्तिकरणसुशासन का प्रामाणिक ब्रांड
Previous Post

यूपी पंचायत चुनाव : आरक्षण सूची का इंतजार खत्म, कुछ देर में होगी जारी

Next Post

जनता के लिये कुछ नया लेकर आएगा बजट: त्रिवेंद्र सिंह रावत

Desk

Desk

Related Posts

Poison
उत्तर प्रदेश

मां ने बच्चों संग खाया जहर, दो मासूमों सहित तीन की मौत; एक गंभीर

14/07/2026
Lalu Yadav
Main Slider

लालू यादव को चारा घोटाला मामले में सुप्रीम राहत, जमानत रद्द करने से कोर्ट ने किया इनकार

14/07/2026
Days
Main Slider

वार के अनुसार काम करना होता है शुभ, मिलेगी सफलता

14/07/2026
cardamom
Main Slider

इस दर्द में आराम दे सकती है ये छोटी सी चीज

14/07/2026
onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Next Post

जनता के लिये कुछ नया लेकर आएगा बजट: त्रिवेंद्र सिंह रावत

यह भी पढ़ें

Guru Chandal Dosh

बेहद विनाशकरी योग होता है गुरु चंडाल दोष, जानें इस योग के संकेत और उपाय

05/09/2023
arvind kejriwal

पिज्जा की होम डिलिवरी हो सकती है तो राशन की क्यों नहीं? : केजरीवाल

06/06/2021
Queen Elizabeth II

Queen Elizabeth II के निधन पर देश में राजकीय शोक, सम्मान में झुका राष्ट्रीय ध्वज

11/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version