• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मध्यप्रदेश का बजट जनता की उम्मीदों के विपरीत : कमलनाथ

Desk by Desk
02/03/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य सरकार द्वारा मंगलवार को पेश किए गए वित्त वर्ष 2021-22 के वार्षिक बजट को निराशाजनक बताया है। साथ ही कहा कि यह बजट प्रदेश की जनता की उम्मीदों के विपरीत है।

रोज़गार के लिये कुछ नहीं ,एमएसएमई के लिये कुछ नहीं , प्रदेश में निवेश बढ़ाने को लेकर कोई कार्ययोजना नहीं , प्रति व्यक्ति घटी आय व विकास दर को बढ़ाने को लेकर कोई ठोस उपाय नहीं ?
पुरानी योजनाओं को ही वापस शामिल कर गुमराह करने का प्रयास इस बजट में किया गया है।

— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) March 2, 2021

रोज़गार के लिये कुछ नहीं ,एमएसएमई के लिये कुछ नहीं , प्रदेश में निवेश बढ़ाने को लेकर कोई कार्ययोजना नहीं , प्रति व्यक्ति घटी आय व विकास दर को बढ़ाने को लेकर कोई ठोस उपाय नहीं ? पुरानी योजनाओं को ही वापस शामिल कर गुमराह करने का प्रयास इस बजट में किया गया है। जल जीवन मिशन योजना की बात कर रही है , इंदौर- भोपाल मेट्रो ट्रेन के लिये अपर्याप्त राशि , एक तरफ़ सरकारी स्कूलों को बंद करने की तैयारी , वही 15 वर्ष बाद भी सर्व सुविधायुक्त स्कूल व स्कूलों के विकास के झूठे सपने , किसानी-खेती व युवाओं के लिये कुछ भी नहीं है ।

श्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट के जरिए राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किए गए वर्षिक बजट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आज पेश मध्यप्रदेश सरकार का बजट झूठ का पुलिंदा, दिशाहीन, निराशाजनक व सिर्फ़ आंकड़ों का मायाजाल है।

इस बजट में नया कुछ नहीं है, जनता की उम्मीदो के विपरीत है यह बजट।

— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) March 2, 2021

उन्होंने कहा कि उम्मीद थी कि इस बजट में पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों से जनता को राहत प्रदान करने के लिये वैट में सरकार कमी करेगी, पंजीयन शुल्क में कमी होगी, कांग्रेस सरकार की किसान क़र्ज़ माफ़ी योजना को आगे बढ़ाया जायेगा, रोज़गार के नये अवसर को लेकर ठोस कार्ययोजना होगी, बदहाल शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में ठोस कार्ययोजना होगी प्रदेश में बढ़ती बहन-बेटियों से दरिंदगी की घटनाओं को रोकने के लिये ठोस कार्ययोजना होगी , शासकीय कर्मचारियों के लिये डीए व डीआर देने की बात होगी ,कोरोना काल में ध्वस्त अर्थव्यवस्था को देखते हुए उद्योग-व्यवसाय को राहत प्रदान करने के लिये कारगर उपाय होंगे, लेकिन सब कुछ नदारद रहा।

देश का ‘राजनैतिक मूड-मिजाज़’ बदल चुका है : मुख्तार अब्बास नकवी

उन्होंने कहा कि आश्चर्यजनक है कि 15 वर्ष सत्ता में रहने वाली भाजपा सरकार आज भी हर घर में नल से पानी देने की जल जीवन मिशन योजना की बात कर रही है। इंदौर-भोपाल मेट्रो ट्रेन के लिये अपर्याप्त राशि। एक तरफ़ सरकारी स्कूलों को बंद करने की तैयारी, वही 15 वर्ष बाद भी सर्व सुविधायुक्त स्कूल व स्कूलों के विकास के झूठे सपने, किसानी-खेती के लिये कुछ नहीं, युवाओ के लिये, रोज़गार के लिये कुछ नहीं, एमएसएमई के लिये कुछ नहीं, प्रदेश में निवेश बढ़ाने को लेकर कोई कार्ययोजना नहीं, प्रति व्यक्ति घटी आय व विकास दर को बढ़ाने को लेकर कोई ठोस उपाय नहीं है।

उन्होंने कहा कि पुरानी योजनाओं को ही वापस शामिल कर गुमराह करने का प्रयास इस बजट में किया गया है। इस बजट में नया कुछ नहीं है। यह बजट जनता की उम्मीदों के विपरीत है ।

Tags: kamal nathइंदौर- भोपाल मेट्रो ट्रेनएमएसएमईप्रति व्यक्ति घटी आयमध्यप्रदेश का बजटमध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथविकास दरवित्त वर्ष 2021-22 के वार्षिक बजट
Previous Post

केंद्र और योगी सरकार ने अयोध्या एयरपोर्ट के लिए खोला खजाना

Next Post

चीन का जहाज जापान के इशिगाकी द्वीप में डूबा, सात लोग बचाये गये

Desk

Desk

Related Posts

Cucumber Face Pack
Main Slider

चेहरे पर लगाएं ये स्पेशल फेस पैक, निखार देख हर कोई पूछेगा सीक्रेट

05/07/2026
Jewellery
Main Slider

वर्क प्लेस में इस तरह की ज्वेलरी करें कैरी, दिखेंगी अट्रेक्टिव

05/07/2026
Partner
Main Slider

ये संकेत इशारा करते है की आपका पार्टनर है मतलबी

05/07/2026
Tulsi
Main Slider

इस दिशा में न लगाएं तुलसी, परिवार पर खड़ा हो जाएगा संकट

05/07/2026
Paneer Roastie
Main Slider

नाश्ते में कुछ नया आजमाने की सोच रहे हैं तो ये डिश है बेस्ट, स्वाद में लगाएगा जोरदार तड़का

05/07/2026
Next Post
चीन का जहाज डूबा

चीन का जहाज जापान के इशिगाकी द्वीप में डूबा, सात लोग बचाये गये

यह भी पढ़ें

Kid of the Year

भारतीय मूल की गीतांजली ने TIME के ‘किड ऑफ द ईयर’ का खिताब किया अपने नाम

04/12/2020
CM Yogi

संस्कारवान युवा बनाएंगे देश को विश्व गुरु: सीएम योगी

15/10/2022
suspended

दिल्ली : पुलिस कस्टडी में शख्स की हुई मौत, ASI ससपेंड, दो कॉन्स्टेबल लाइन हाजिर

26/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version