• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाथरस गोलीकांड: मुख्यारोपी पर एक लाख का इनाम, पीड़िता ने की एंकाउंटर की मांग

Writer D by Writer D
03/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, हाथरस
0
hathras murder case

hathras murder case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बदमाशों की गोली का शिकार बने अमरीश के हत्यारों पर अब इनाम घोषित हो गया है। पुलिस द्वारा हाथरस कांड के मुख्य आरोपी गौरव पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इसके अलावा 2 अन्य आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। बता दें कि हाथरस में बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराने पर बदमाशों ने अमरीश की हत्या कर दी थी।

मृतक अमरीश की बेटी द्वारा इस पूरे मामले पर बयान भी दिया गया है। लड़की ने कहा कि दो दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक पुलिस ने मेरे पिता के हत्यारे गौरव को नहीं पकड़ा है। हमें डर है कि वो हमपर ही हमला कर सकता है, उसके ऊपर नेताओं का हाथ है।

लड़की ने सवाल किया कि आखिर पुलिस आरोपी को क्यों नहीं पकड़ रही है, उसका एनकाउंटर होना चाहिए। हमारे घर तो पुलिस तैनात है, लेकिन जब पुलिस चली जाएगी तो कौन हमें बचाएगा। लड़की ने कहा कि आरोपी समाजवादी पार्टी का है, उसका वीडियो भी सामने आया है।

श्रीनगर : लेफ्टिनेंट कर्नल ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या

वहीं, लड़की की मां द्वारा बताया गया है कि आरोपियों द्वारा उनपर भी गोली चलाई गई थी। लड़की की मां का कहना है कि मेरे पर गोली चलाई थी, लेकिन मैं नाली में गिर गई इस वजह से बच गई। पीड़िता की मां बोली कि आरोपी पहले दूर खड़ा था, लेकिन फिर उसने पास आकर गोली मार दी।

क्या है मामला

मामला हाथरस जिले के थाना सासनी क्षेत्र का है। गांव नौजरपुर में सोमवार की देर शाम अमरीश अपने खेत में आलू की खुदाई करा रहे थे। तभी चार हमलावरों ने अमरीश को गोलियों से भून डाला। अमरीश अपने खेत में जमीन पर लहूलुहान पड़े थे। आनन-फानन में लोगों ने अमरीश को अस्पताल पहुंचाया. लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान अमरीश की मौत हो गई।

इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक हाथरस विनीत जयसवाल ने बताया था कि ढाई साल पहले जुलाई 2018 में अमरीश द्वारा छेड़छाड़ की एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें गौरव शर्मा नाम के व्यक्ति जेल भी गया था।

BJP सांसद के बेटे पर फायरिंग मामले में खुलासा, साले से खुद पर चलवाई थी गोली

गौरव एक महीने बाद जमानत पर बाहर आ गया था. मृतक के परिवार का कहना है उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही थी। 1 मार्च को गांव के मंदिर में मृतक की बेटी मौजूद थी तभी गौरव शर्मा, उसकी पत्नी और उसकी मौसी मंदिर में आए और इनका आपस में झगड़ा हुआ। इसके बाद गौरव शर्मा नाम के शख्स ने अपने परिवार के तीन लोगों के साथ अमरीश को खेत में जाकर गोली मार दी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Tags: crime newshathras murder casehathras newsup news
Previous Post

कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के कुछ देर बाद हुई मौत, मचा हड़कंप

Next Post

कोविड-19 महामारी से अमेरिका में अब तक 5.16 लाख से अधिक लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
Next Post
कोविड-19 महामारी

कोविड-19 महामारी से अमेरिका में अब तक 5.16 लाख से अधिक लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

mayonnaise sandwich

दिन की शुरुआत करें मेयोनीज सेंडविच से, झट से होगा तैयार

20/02/2026
सुशांत केस

सुशांत केस में सिद्धार्थ प‍िठानी और दीपेश सावंत सरकारी गवाह बनने को तैयार

28/08/2020
This indication of Russia's vaccine in India

रूस में इस्तेमाल के बाद वैक्सीन को भारत में प्रयोग को लेकर AIIMS ने दिए यह संकेत

12/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version