• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के कुछ देर बाद हुई मौत, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
03/03/2021
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Dead Body

dead body

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाराष्ट्र में वैक्सीन लेने के कुछ ही देर बाद मौत का मामला सामने आया है। मंगलवार को राज्य में कोविड-19 टीके का दूसरा डोज  लेने के कुछ ही देर बार दम तोड़ दिया। स्वास्थ्यकर्मी के तौर पर व्यक्ति ने पहला डोज 28 जनवरी को लिया था। फिलहाल डॉक्टर्स का कहना है कि मौत के असल कारण का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद स्थिति साफ होने की संभावना जताई है।

मराठी समाचार वेबसाइट लोकमत की रिपोर्ट के अनुसार भिवंडी के रहने वाले सुखदेव किरदत वैक्सीन का दूसरा डोज लेने के बाद ऑब्जर्वेशन रूम में करीब 15 मिनट तक बेहोश रहे। इसके बाद उन्हें नजदीक स्थित इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। दो बच्चों के पिता किरदत आंखों के एक डॉक्टर के लिए ड्राइवर के तौर पर काम करते थे। उन्होंने 28 जनवरी को पहला टीका लगवाया था।

BJP सांसद के बेटे पर फायरिंग मामले में खुलासा, साले से खुद पर चलवाई थी गोली

अस्पताल में मौजूद डॉक्टर खरात ने बताया ‘उन्होंने एक महीने पहले पहला डोज लिया था और तब कोई परेशानी नहीं थी। डोज के पहले पूरा चेकअप किया गया था।’ उन्होंने कहा ‘हमने पाया है कि उन्हें कई सालों से ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। उन्हें पंजों में सूजन जैसे लक्षण नजर आ रहे थे, लेकिन यहां उनका बीपी सामान्य था और ऑक्सीजन भी सामान्य ही था।’ उन्होंने कहा ‘यह कहना मुश्किल है कि किस वजह से मौत हुई है। इसके लिए पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।’

देशभर में जारी दूसरे चरण के टीकाकरण में 60 साल से ऊपर और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 45 साल की उम्र से ऊपर के लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था। मंगलवार को महाराष्ट्र मं 33 हजार 44 लोगों को वैक्सीन दी गई। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को टीका लगवाने पहुंचे लोगों की संख्या बढ़ी। कोरोना वायरस महामारी से महाराष्ट्र खासा प्रभावित है।

Tags: Corona vaccinationdeath after corona vaccinationMaharashtra Newssecond dose of corona vaccination
Previous Post

श्रीनगर : लेफ्टिनेंट कर्नल ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या

Next Post

हाथरस गोलीकांड: मुख्यारोपी पर एक लाख का इनाम, पीड़िता ने की एंकाउंटर की मांग

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
hathras murder case

हाथरस गोलीकांड: मुख्यारोपी पर एक लाख का इनाम, पीड़िता ने की एंकाउंटर की मांग

यह भी पढ़ें

murder

शादी से इनकार करने पर प्रेमिका को चाकू से गोदकर की निर्मम हत्या

13/10/2021
CM Yogi

गिरमिटिया मजदूर नहीं, उद्योगपति बनेंगे दक्षिणांचल के लोग: सीएम योगी

29/03/2023

दिल्ली में फिर बढ़ा कोरोना का कहर, एक दिन में 2737 नए मामले, निषिद्ध क्षेत्र बढ़कर 922 हुए

03/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version