• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राष्‍ट्रीय संपत्ति को भी बेचने की जल्‍दबाजी न करे मोदी सरकार : सोनिया गांधी

Desk by Desk
04/03/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
सोनिया गांधी Sonia Gandhi

सोनिया गांधी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने भारत की गिरती अर्थव्‍यवस्‍था पर चिंता जाहिर की है। साथ ही मोदी सरकार को अपने फैसलों पर एक बार फिर सोचने की सलाह दी है। एक हिन्दी दैनिक में छपे लेख के जरिए सोनिया गांधी ने मोदी सरकार को आगाह किया है कि जिस तरह से नोटबंदी और जीएसटी का फैसला जल्‍दबाजी में लिया गया था। उसी तरह से अब सरकारी संपत्तियों को बेचने का कदम उठाया जा रहा है। सरकार को ऐसी जल्दबाजी से बचना चाहिए।

अखबार में अपने आर्टिकल में कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा- ‘भारतीय अर्थव्यवस्था पर संकट की शुरुआत 8 नवंबर, 2016 की रात को हुई थी। डॉक्टर मनमोहन सिंह ने दूरदर्शिता के साथ संसद में कहा था कि नोटबंदी से देश की जीडीपी में 2 फीसदी की गिरावट होगी, लेकिन उनकी सलाह को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पूरी तरह नकार दिया। आज नतीजा पूरा देश झेल रहा है। इसी तरह जीएसटी ने भी अर्थव्यवस्था को लंबे अरसे के लिए गर्त में धकेल दिया।

बीच बाजार में हुई अंधाधुंध फायरिंग में छात्रा घायल, CCTV खंगाल रही है पुलिस

सरकारी कंपनियों की बुरी हालत और उनको बेचने के सरकार के फैसले पर सोनिया गांधी ने आगे लिखा कि अब सरकार दशकों की मेहनत से खड़ी की गई सरकारी कंपनियों और जनता की संपत्ति को जल्दबाजी में बेचकर खजाना भरना चाहती है। सरकार ने ‘विनिवेश’ के बजाय ‘ निजीकरण’ की नीति अपनाई है। औने-पौने दामों में सरकारी संपत्ति की बिक्री को यह कहकर सही ठहराया जा रहा है कि इससे प्रबंधन बेहतर होगा और सरकारी स्कीमों के लिए पैसा भी उपलब्ध होगा। यह कुतर्क है।

सोनिया ने आर्टिकल में पूछा- ‘क्या LIC और इसके प्रस्तावित IPO के जरिए सरकार की हिस्सेदारी बेचना भारत में बीमा क्षेत्र की इस शीर्ष कंपनी को निजी हाथों में सौंपने की तरफ कदम बढ़ाने का संकेत है? इन्हें प्राइवेटाइज करने पर ऐतिहासिक रूप से समाज के हाशिए पर खड़े वर्गों के लिए आरक्षण और मौके खत्म हो जाएंगे।

सोनिया गांधी ने आगे लिखा कि इस सरकार के कार्यकाल में देश का पैसा लेकर भागने वाले भगोड़ों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। NPA से निपटने में फेल, यह सरकार पब्लिक सेक्टर के बैंकों (PSB) का निजीकरण करना चाहती है। भारत में यस बैंक और प्राइवेट सेक्टर की दूसरी दिवालिया संस्थाओं का तजुर्बा देखकर यह कहना मुश्किल है कि केवल प्राइवेटाइजेशन से ही बैंकिंग व्यवस्था में घालमेल और भ्रष्टाचार समाप्त हो सकेगा।

मिड डे मील में खिचड़ी खाने के बाद छात्रा की मौत, प्रिंसिपल को किया निलंबित

उन्होंने कहा कि यह भी स्पष्ट है कि RBI द्वारा बैंकों की मिल्कियत औद्योगिक घरानों के पास न होने देने की दीर्घकालिक नीति को पूरी तरह बदला जा रहा है। ऐसे निर्णय से अर्थव्यवस्था और देश का पैसा केवल कुछ हाथों में केंद्रित हो जाएगा।

Tags: #GSTcongressdemonetizationIndian economyprime minister narendra modiकांग्रेसजीएसटीनोटबंदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीभारतीय अर्थव्‍यवस्‍था Sonia Gandhiसोनिया गाँधी
Previous Post

बीच बाजार में हुई अंधाधुंध फायरिंग में छात्रा घायल, CCTV खंगाल रही है पुलिस

Next Post

अजीत हत्याकांड: भगौड़े पूर्व सांसद धनंजय सिंह की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ में दबिश 

Desk

Desk

Related Posts

Glowing Skin
Main Slider

किचन में मौजूद इस चीज से फेस बनेगा ब्राइट, जानें इस्तेमाल का तरीका

27/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

CM Dhami ने फिल्म ‘बाला गौरिया’ के टीजर एवं पोस्टर का लोकार्पण किया

26/08/2026
CM Dhami
Main Slider

नेपाल बाढ़ : मुख्यमंत्री ने जताया दुख, उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UPTET 2026
Main Slider

UPESSC ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
Next Post
Ajit murder case

अजीत हत्याकांड: भगौड़े पूर्व सांसद धनंजय सिंह की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ में दबिश 

यह भी पढ़ें

President Murmu and PM Modi congratulated Uttarakhand Foundation Day

राष्ट्रपति मुर्मु एवं प्रधानमंत्री मोदी ने दी उत्तराखंड स्थापना दिवस की बधाई

09/11/2025
accident

तेज रफ्तार कार पलटी, दो महीने के बच्चे की मौत, मां-पिता व दादी घायल

16/04/2021
Nawazuddin

नवाजुद्दीन: “मैं सेट पर रहना चाहता हूं, और काम करना चाहता हूं”

07/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version