• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वांटेड पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित

Desk by Desk
04/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
पूर्व सांसद धनंजय सिंह

पूर्व सांसद धनंजय सिंह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के बाहुबली और जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर लखनऊ पुलिस ने गुरुवार को 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। बता दें कि धनंजय अजीत सिंह हत्‍याकांड में वांटेड हैं। वह लगातार फरार चल रहे हैं।

बुधवार रात पुलिस ने धनंजय सिंह के चार ठिकानों पर छापा मारा, लेकिन उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पूर्व सांसद बीते छह जनवरी की रात में कठौता चौराहे पर हुए गैंगवार में मऊ मुहम्मदाबाद गोहाना के पूर्व उप ज्येष्ठ प्रमुख अजीत सिंह की हत्या में वांक्षित हैं। पुलिस के पास उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट है। यह वारंट जारी होने के बाद से ही वह फरार चल रहे हैं।

धनंजय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट लेने के बाद पुलिस कई दिन से शांत बैठी हुई थी। पर, बुधवार रात को अचानक धनंजय की तलाश में उसके कुर्सी रोड स्थित आवास, शारदा व सरस्वती अपार्टमेंट में उसके फ्लैट और उसके बेहद करीबी साथी के मालवीय नगर स्थित आवास पर ताबड़तोड़ दबिश दी गई।

पुलिस ने एक बर्खास्त सिपाही के घर भी दबिश दी लेकिन धनंजय का पता नहीं चला। इस दौरान दो ठिकानों से तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इन तीनों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस को अजीत सिंह हत्‍याकांड में अन्‍य तीन शूटरों रवि यादव, राजेश तोमर, शिवेंद्र सिंह उर्फ अंकुर की भी तलाश है। वहीं खबर हैै कि एक शूटर मुस्तफा उर्फ बंटी को बागपत पुलिस ने कुछ दिन पहले उत्तराखंड से पकड़ लिया था। पर, उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि बागपत पुलिस ने अभी तक नहीं की है।

दिल्‍ली में पूर्व सांसद की तलाश

इस बीच पुलिस को खबर मिली कि धनंजय सिंह दिल्‍ली के एक वकील के संपर्क में है। इस सूचना पर पुलिस की एक टीम ने दिल्ली में भी दो स्‍थानों पर दबिश दी लेकिन पूर्व सांसद हाथ नहीं लगे।

गिरधारी ने दिया था ये बयान

अजीत के साथ मौजूद मोहर सिंह ने एफआईआर करायी थी कि आजमगढ़ जेल में बंद कुंटू सिंह और अखण्ड सिंह ने गिरधारी के जरिये हत्या करवायी है। गिरधारी ने पांच शूटरों के साथ अजीत की हत्या की थी। गिरधारी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया था। इसके बाद ही पुलिस ने सांसद धनंजय सिंह को गिरधारी के बयान के आधार पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोपी बनाया था। इसके साथ ही धनंजय पर एक घायल शूटर राजेश तोमर का लखनऊ और सुलतानपुर में इलाज कराने में मदद करने का भी आरोप है।

Tags: 25 thousand reward25 हजार का इनामajit singh murder caseex mp dhananjauy singhEx MP dhananjay singhhindi newslucknow gang warlucknow policerewardup politicians with criminal backgroundअजीत सिंह हत्याकांडइनामछापामारीतलाशपूर्व सांसद धनंजय सिंहलखनऊ गैंगवारलखनऊ पुलिस ने घोषित किया इनामवांक्षितवांटेड
Previous Post

तमिलसाई साैंदराराजन को मिलेगा ‘ग्लोबल वीमेन ऑफ एक्सीलैंस अवॉर्ड’

Next Post

कुछ प्रतिबंधों के साथ जर्मनी ने 28 मार्च तक बढ़ाया लॉकडाउन

Desk

Desk

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Next Post
जर्मनी ने बढ़ाया लॉकडाउन

कुछ प्रतिबंधों के साथ जर्मनी ने 28 मार्च तक बढ़ाया लॉकडाउन

यह भी पढ़ें

Main Gate

मेन गेट पर टांग दें ये चीज़ें, घर से नकारात्मक शक्तियां रहेंगी कोसों दूर!

07/08/2025
Termites

इन टिप्स से अपने गार्डन को कीड़ों से बचाएं

06/01/2026
Road Accident

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

28/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version