• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीकेटी बाजार में आग लगने से चार दुकानें हुई राख, लाखों के नुकसान की आशंका

Writer D by Writer D
06/03/2021
in Main Slider, क्राइम, लखनऊ
0
fire broke out

कूलर फैक्ट्री में लगी आग

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । बीकेटी बाजार में गुरुवार देर रात आग लगने से चार दुकानें जलकर राख हो गई। लोगों का कहना है कि देर दुकान से आग लगी थी। आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख होने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस और कारोबारी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं कर सके। पुलिस का कहना है कि पड़ताल की जा रही है।

सीतापुर हाइवे स्थित बख्शी का तालाब में सड़क किनारे दुकानों में देर रात आग लग गई। दुकानों से लपटें उठती देखकर लोगों ने पहले आग बुझाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके। राहगीरों ने इसकी जानकारी डॉयल 112 पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बीकेटी फायर स्टेशन पर आग की सूचना दी। इस बीच लोगों ने आग पर पानी फेंकना शुरू कर दिया।

फायर पुलिस ने दो घंटे में बुझा ली आग

बीकेटी फायर स्टेशन से एक दमकल मौके पर पहुंची और लपटों को आगे बढऩे से रोका। फायर पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग और पानी से दुकानों के अंदर रखा सामान खराब हो गया। लोगों का कहना है कि पहले एक दुकान में आग लगी थी। लपटे धीरे-धीरे फैलती हुई अन्य दुकानों तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने चारों दुकानों को अपनी आगोश में ले लिया था।

लाखों का सामान स्वाहा

पुलिस के मुताबिक, आग लगने से रामेंद्र बिहार कालोनी निवासी रामचंद्र की चंद्रा वॉच रिपयेरिंग शॉप में करीब साठ हजार रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। मिश्रीपुर निवासी मोहम्मद वसीम की साड़ी पीको फाल की दुकान में पचास हजार और बरगदी निवासी मुशर्रफ़  हुसैन की गुडलक टेलर्स की दुकान में लगभग सवा लाख रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ गया। रजा फर्नीचर के मालिक मुबारक अली ने बताया कि आग से उनकी दुकान में रखा करीब सवा तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

मदद के लिए व्यापार मण्डल आगे बढ़ा

पुलिस ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्टï नहीं हो सका है। पड़ताल की जा रही है। इस मामले में किसी भी दुकानदार ने कोई आरोप नहीं लगाया है। वहीं संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल बीकेटी के अध्यक्ष वेद रतन सिंह चौहान ने कहा हम समस्त दुकानदारों के साथ जाकर प्रशासन से मांग करेंगे कि हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति की जाए।

Tags: crime newslukcnow news
Previous Post

जालसाजों ने दंपत्ति के खाते से उड़ाए 96 हजार रुपए, बैंककर्मी बनकर हासिल की थी जानकारी

Next Post

काकोरी के मिहिर ने शूटिंग में फहराया परचम, किया क्षेत्र का नाम रोशन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नीतियों से जेम पर बढ़ी यूपी के कारोबारियों की धमक, एक साल में 1 लाख से अधिक नए विक्रेता जुड़े

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट निर्णय : कोटेदारों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, अब हर कुंतल पर 125 रुपये लाभांश

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet : यूपी के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को नया आयाम, 14,429 स्कूल बनेंगे स्मार्ट

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट निर्णय : नए शहरों के विकास के लिए लखनऊ, उन्नाव और रायबरेली को मिलेंगे 380 करोड़

15/09/2026
Next Post
shooting

काकोरी के मिहिर ने शूटिंग में फहराया परचम, किया क्षेत्र का नाम रोशन

यह भी पढ़ें

अबू मोहम्मद

22 साल बाद अमेरिका का बदला पूरा, मारा गया दूसरा सबसे बड़ा आतंकी अबू मोहम्मद

14/11/2020

गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, सात युवक व चार युवतियां हिरासत में

27/02/2021
arrested

गोमती नदी में मिले शव के मामले में युवक गिरफ्तार

07/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version