• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ समेत 12 जिले बनेंगे महिलाओं के सेफ सिटी, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ

Writer D by Writer D
07/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
safe city for women

safe city for women

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ समेत देश के आठ महानगरों में लागू सेफ सिटी परियोजना के दूसरे चरण का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को करेंगे।

आधिकारिक सूत्रो ने रविवार को बताया कि महिलाओं को भयमुक्‍त वातावरण उपलब्‍ध कराने के लिए चल रही सेफ सिटी परियोजना के दूसरे चरण का लोकापर्ण इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आठ मार्च को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ करंगे। लखनऊ सेफ सिटी परियोजना के लिए अनुमोदित 194 करोड़ में 60 प्रतिशत अनुदान केन्‍द्र व 40 प्रतिशत अनुदान राज्‍य सरकार की ओर से दिया जाता है।

उन्होने बताया कि लखनऊ सेफ सिटी परियोजना की तरह प्रदेश के अन्‍य 12 जिले गोरखपुर,वाराणसी, गोतमबुद्धनगर, मेरठ, आगरा, कानपुर नगर, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, झांसी, मुरादाबाद व सहारनपुर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सेफ सिटी परियोजनाएं लागू किए जाने के लिए संबधित मंडलों के मंडलायुक्‍त की अध्‍यक्षता में एक अधिकारिता समिति का गठन किया जाएगा।

रिटायर्ड बैंक प्रबंधक हुए साइबर क्राइम के शिकार, जालसाजों ने खाते से उड़ाए 15.53 लाख

सूत्रों ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा व सम्‍मान के लिए लखनऊ समेत देश के आठ महानगरों में सेफ सिटी परियोजना शुरू की गई है। सेफ सिटी परियोजना के तहत पहले चरण में शहर के विभिन्‍न क्षेत्रों में महिला सुरक्षा के लिए 100 पिंक बूथ बनाए जा रहे हैं। इसमें से 70 पिंक बूथ बनकर तैयार हो चुके हैं। वहीं, महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों को 100 टू व्‍हील पिंक पेट्रोल व 10 फोर व्‍हीलर पिंक पेट्रोल दिए गए हैं। जिनसे व लगातार स्‍कूल, कॉलेज व बाजारों में गश्‍त कर रही हैं।

उन्होने बताया कि महिलाओं की सुविधाओं के लिए शहर के 74 स्‍थानों पर विशेष सुविधा युक्‍त पिंक टॉयलेट का निर्माण भी कराया जा रहा है, जिसमें से 18 पिंक टॉयलेट बनकर तैयार हो चुके हैं। सेफ सिटी परियोजना के तहत शहर के डार्क स्‍पाटस को चिन्हित कर वहां पर प्रकाश की व्‍यवस्‍था की जा रही है। अब तक 3625 डार्क स्‍पाटस चिन्हित किए गए हैं। इसमें से 660 पर प्रकाश की व्‍यवस्‍था की जा चुकी है जबकि 2965 स्‍थानों पर मार्च के अंत लाइट लगा दी जाएगी। इससे रात में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगेगा।

अर्जुन गौड़ ने महिला सशक्तीकरण को अगले स्तर पर ले जाने के लिए किया प्रोत्साहित

सेफ सिटी परियोजना के अन्‍तर्गत संचालित वीमेन पावर लाइन 1090 भी महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। बेहतर परिणाम मिलने के बाद वीमेन पावर लाइन की क्षमता बढ़ाने का काम भी किया जा रहा है। इसके अलावा टेक्‍नोलॉजी को बढ़ाते हुए यूपी 112 से इंटीग्रेशन, साइबर फारेंसिक सुविधा, डाटा एनालिटिक केन्‍द्र भी स्‍थापित किए गए हैं। हॉट स्‍पॉट पर सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन, कंट्रोलरूम के जरिए निगरानी की जा रही है। सिटी बसों में पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरे व जीपीएल लगाने का काम भी दिसम्‍बर तक पूरा कर लिया जाएगा।

Tags: cm yogiLucknow Newssafe city for womenup news
Previous Post

रिटायर्ड बैंक प्रबंधक हुए साइबर क्राइम के शिकार, जालसाजों ने खाते से उड़ाए 15.53 लाख

Next Post

रामपुर: महिला दिवस पर 25 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर किया जाएगा सम्मानित

Writer D

Writer D

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Next Post
womens day

रामपुर: महिला दिवस पर 25 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर किया जाएगा सम्मानित

यह भी पढ़ें

Bleach

ब्लीच करते समय न करें ये गलती, वरना बाल हो जाएंगे खराब

17/10/2025
bhushan kumar

भूषण कुमार पर दर्ज हुआ केस, महिला ने लगाए ये गंभीर आरोप

16/07/2021
Salman Khan

‘भाईजान’ के फॉर्म हाउस की रेकी करने वाले 2 आरोपियों को जमानत, सलमान को मारने की थी साजिश

08/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version