• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कामाख्या एक्सप्रेस में मिली 1.10 करोड़ की जाली करेंसी, जांच में जुटी IB

Writer D by Writer D
08/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, चंदौली
0
fake currency

fake currency

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली से असम जा रही कामाख्या एक्सप्रेस से लावारिस बैग में एक करोड़ रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं। जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान यह बरामदगी की। जाली नोटों के साथ 10 हजार रुपये के असली नोट भी बरामद किए गए हैं।

आशंका जताई जा रही है इनका इस्तेमाल असम और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में होना था। फिलहाल डीडीयू जीआरपी, आरपीएफ के अलावा आईबी और अन्य खुफिया एजेंसियां इसकी जांच में जुटी हैं।

दरअसल यह पूरा मामला सोमवार की दोपहर का है जब महाशिवरात्रि त्योहार के मद्देनजर जीआरपी और आरपीएफ की टीम दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान दिल्ली से असम जा रही कामाख्या एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान बी-4 कोच के बर्थ नंबर 34 के समीप एक लावारिस पिट्ठू बैग मिला। आसपास के यात्रियों से पूछताछ की गई लेकिन किसी को भी बैग के बारे में जानकारी नहीं थी। जिसके बाद रेलवे पुलिस ने इस लावारिस बैग को खोलकर चेक किया तो उसमें दो-दो हजार रुपये के नोट देख वो हैरान रह गई।

नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म, नवजात की मौत

पुलिस नोटों से भरे पिट्ठू बैग को लेकर जीआईपी डीडीयू कोतवाली पहुंची। यहां नोटों को निकालकर उनकी काउंटिंग की गई तो एक करोड़ 20 हजार रुपये बरामद किया गया। बाद में बरामद रकम को बैंककर्मियों को दिखाया गया तो पता चला यह सभी नोट असली न होकर जाली हैं। नोटों के बंडल में केवल दो-दो हजार रूपये के पांच नोट ही असली निकले।

बहरहाल इतनी बड़ी संख्या में जाली नोट मिलने के पीछे की असली वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। लेकिन इसको पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

Tags: crime newsfake currencyup news
Previous Post

नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म, नवजात की मौत

Next Post

JEE Mains का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें अपना स्कोरबोर्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

Power Supply
उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी में यूपी ने बनाया बिजली सप्लाई का रिकॉर्ड

18/06/2026
Ram Mandir donation case: Tinnu Yadav raises serious questions
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चंदा चोरी विवाद: टिन्नू यादव ने ट्रस्टी पर उठाए गंभीर सवाल, SIT आज करेगी अहम पूछताछ

18/06/2026
CM Dhami
Main Slider

योग तनावमुक्त, ऊर्जावान एवं स्वस्थ जीवन जीने की व्यक्ति को प्रेरणा प्रदान करता है: मुख्यमंत्री

18/06/2026
Gemstones
Main Slider

मन को शांत रखते ये रत्न, धारण करने से एंग्जाइटी कम करने में भी मिलती है मदद

18/06/2026
Matka Kulfi
Main Slider

गर्मियों में ठंडक का एहसास देती है मटका कुल्फी, स्वाद ऐसा कि कम पड़ जाती है तारीफ

18/06/2026
Next Post
JEE Mains Result

JEE Mains का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें अपना स्कोरबोर्ड

यह भी पढ़ें

murder

70 वर्षीय वृद्धा की निर्मम हत्या, बदमाशों ने दोनों पैर और सिर काटा

24/09/2021
CM Dhami voted in Khatima

सीएम धामी ने मतदान कर पहले मतदान, फिर जलपान का दिया संदेश

19/04/2024
Guava Scam

दिल्ली पुलिस भर्ती में बड़ा घोटाला, इतने पुलिसकर्मियों को किया बर्खास्त

14/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version