• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी सांसद के बेटे पर गोली चलवाने मामले में नया ट्विस्ट, आयुष ने पत्नी का पहले से है एक पति

Writer D by Writer D
09/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
bjp mp son ayush

bjp mp son ayush

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मोहनलालगंज से बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे पर गोली चलवाने के मामले में फिर से नया ट्विस्ट आया है। सांसद के बेटे आयुष ने अपनी पत्नी और साले पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आयुष का कहना है कि उसकी पत्नी ने उस पर गोली चलवाई है और वह जल्द ही सरेंडर करने वाला है.।

सांसद के बेटे आयुष ने वीडियो जारी करके बताया कि कैसे उसकी अंकिता के साथ शादी हुई। आयुष का कहना है कि परिवारवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर मैंने अंकिता से शादी की, कुछ महीने तक सबकुछ ठीक चला, लेकिन फिर सभी राज सामने आने लगे, अंकिता ने पहले ही किसी एक शख्स से शादी की थी, जिसका तलाक नहीं हुआ है।

आयुष का कहना है, ‘इस बाबत जब मैंने अंकिता से पूछा तो मेरी और उसकी लड़ाई शुरू हो गई, अंकिता मुझे धमकाने भी लगी, जिस दिन मैं ट्रॉमा सेंटर में भर्ती था उसने मुझे कॉल किया कि मैं तुम्हारे पिताजी के विरोधियों से मिल जाऊंगी, वह मुझे ऑफर दे रहे हैं, मैं तुम्हें और तुम्हारे पिताजी को बर्बाद कर दूंगी।’

आयुष का आरोप है, ‘कई बार अंकिता ने मेरे साथ मारपीट की, जिसके निशान मेरे हाथ पर भी हैं, जब उसने मारपीट की तो उसके बाद बोली कि तुम मुझे अपनी शक्ल मत दिखाना। मैंने बोला, ठीक है. नहीं दिखाऊंगा। फिर दो दिन बाद उसका फोन आया। मैं घर पर उसका वेट कर रहा था। उस दिन अंकिता बहराइच गई थी किसी से मिलने के लिए और उसी रात यह गोली कांड हुआ, जब वह मिलकर किसी से आई।’

सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष का कहना है, ‘गोलीकांड के बाद मैं लखनऊ से गया हूं और तीन दिन नशे में रहा हूं, आज भी मेरे दिमाग की हालत ठीक नहीं है, उसने दो-तीन शादियां कर रखी हैं, इसके चक्कर में मैं तो वैसे भी फंस गया हूं, मैं लखनऊ आ रहा हूं, सरेंडर कर रहा हूं, जो भी सजा मिलेगी कबूल है, लेकिन उसके बारे में भी पता किया जाए।’

क्या है पूरा मामला

2 मार्च 2021 की रात 2.30 बजे बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी थी। गोली लगने से आयुष को मामूली चोट आई थी। जिसे ट्रॉमा सेंटर लाया गया। कुछ ही देर में प्राथमिक इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।

पुलिस ने मौका-ए-वारदात के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें आयुष के साले की हरकत संदिग्ध लगी। पुलिस ने आयुष के घर की तलाशी ली तो वो पिस्टल बरामद हो गई, जिससे हमला किया गया था। इसके बाद आयुष के साले ने बताया कि उसने अपने जीजा के कहने पर ही उस पर गोली चलाई थी, ताकि किसी और को फंसाया जा सके।

Tags: bjp mp son ayushLucknow News
Previous Post

भाजपा में बैकबेंचर बन गए है सिंधिया, कांग्रेस में रहते तो सीएम बनते : राहुल गांधी

Next Post

दस दिनों से पेट्रोल डीजल की कीमतों में स्थिरता, चेक करें अपने शहर के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Next Post
petrol-diesel price

दस दिनों से पेट्रोल डीजल की कीमतों में स्थिरता, चेक करें अपने शहर के रेट

यह भी पढ़ें

neerav modi

भगोड़े नीरव मोदी पर ED का बड़ा एक्शन, 29 करोड़ की संपत्ति की जब्त

11/09/2024
Four arrested in cashier murder case

अवैध तमंचा रखने वाला युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

26/09/2023
Abhishek Bachchan

अभिषेक बच्चन संग लड़ाई होने पर सबसे पहले कौन बोलता है सॉरी?

06/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version