• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

थानों में पंजीकृत साइबर अपराधों के निस्तारण में लाएं तेजी : अवनीश कुमार अवस्थी

Writer D by Writer D
10/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Avnish Kumar Awasthi

Avnish Kumar Awasthi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने साइबर थानों पर पंजीकृत अपराधों के निस्तारण में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने साइबर क्राइम की जिम्मेदारी देख रहें अपर पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस अधीक्षक को परिक्षेत्र के उन साइबर थानों का मौके पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिये हैं जहां पर अपेक्षित प्रगति नहीं हो पा रही है।

आज लोक भवन स्थित कमाण्ड सेण्टर में अपर मुख्य सचिव, गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में सम्पन्न उच्चस्तरीय बैठक में उक्त निर्देश दिये गये तथा प्रदेश के साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु किये जाने वाले प्रयासों की समीक्षा की गयी। इस अवसर पर सचिव, गृह श्री भगवान स्वरूप के अलावा अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम, राम कुमार, पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम तथा गृह एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

श्री अवस्थी ने यह भी निर्देश दिये हैं कि साइबर थानों के भ्रमण के दौरान वहां कि कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की जाय तथा आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के तीव्र निस्तारण हेतु प्रयास किये जायें। बैठक में जानकारी दी गयी कि शासन द्वारा नवगठित परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम थानों में अब तक कुल पंजीकृत 331 मुकदमों में 83 का निस्तारण किया जा चुका है, जिसमें 277 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है, जिसमें कई अपराधी दूसरे प्रदेशों के भी शामिल हैं।

सिद्धार्थनाथ ने वर्चुअल ट्रेड फेयर का किया उद्घाटन, कहा- प्रदेश का निर्यात में अग्रणी स्थान

अपर मुख्य सचिव, गृह ने यह भी निर्देश दिये कि साइबर थानों में तैनात प्रभारी अधिकारियों के सी0यू0जी0 नम्बर का सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय ताकि आम जनमानस को इसकी जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों से पीड़ित लोग सम्बन्धित साइबर थानों में अपनी शिकायतें आसानी से दर्ज करा सकेगे।

उल्लेखनीय है कि साइबर क्राइम थानों में तैनात प्रभारी अधिकारियों के सी0यू0जी0 नम्बर क्रमशः साइबर क्राइम थाना लखनऊ-7839876640, साइबर क्राइम थाना गौतमबुद्धनगर-7839876650, साइबर क्राइम थाना मिर्जापुर-7839876627, साइबर क्राइम थाना गोण्डा-7839876628, साइबर क्राइम थाना आजमगढ़-7839876629, साइबर क्राइम थाना सहारनपुर-7839876635, साइबर क्राइम थाना अलीगढ़- 7839876641, साइबर क्राइम थाना कानपुर, 7839876675, साइबर क्राइम थाना बांदा-7839876642, साइबर क्राइम थाना आगरा-7839876645, साइबर क्राइम थाना मुरादाबाद-7839876646, साइबर क्राइम थाना वाराणसी-7839876647, साइबर क्राइम थाना झांसी-7839876648, साइबर क्राइम थाना प्रयागराज-7839876652, साइबर क्राइम थाना अयोध्या-7839876653, साइबर क्राइम थाना बरेली-7839876671, साइबर क्राइम थाना बस्ती-7839876672, साइबर क्राइम थाना गोरखपुर-7839876674 है।

Tags: Avnish Kumar AwasthiCyber crimeup news
Previous Post

इस्तीफा देने के बाद ‘जमीन’ पर बैठे त्रिवेन्द्र रावत, समर्थकों संग किया मंथन

Next Post

फर्जी पुलिसकर्मी बनकर महिला के जेवर किए पार, CCTV में कैद हुए टप्पेबाज

Writer D

Writer D

Related Posts

Samuhik Vivah Samaroh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी परिवारों के लिए संबल बनी सामूहिक विवाह योजना

18/06/2026
11 world champion yoga players met CM Nayab Singh
राजनीति

हिसार की बेटी मधु सहित 11 विश्व विजेता योगासन खिलाड़ियों ने की मुख्यमंत्री से भेंट

18/06/2026
CM Bhagwant Mann is not in the controversial video
राजनीति

पंजाब के वित्त मंत्री का दावा, विवादित वीडियो में सीएम भगवंत मान नहीं

18/06/2026
Anand Bardhan
राजनीति

टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव नाराज

18/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कुछ लोग गाय का दूध पिएंगे और सड़क पर छोड़ देंगे, जब वह फसल का नुकसान करेगी तो दोष मुझे देंगे: सीएम योगी

18/06/2026
Next Post
tappebaj

फर्जी पुलिसकर्मी बनकर महिला के जेवर किए पार, CCTV में कैद हुए टप्पेबाज

यह भी पढ़ें

RPF jawan beat up BJP leader publicly on the road

RPF जवान ने BJP नेता पर बीच सड़क बरसाई लात-घूसे की बरसात, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

30/03/2025
Nia Sharma

निया शर्मा की आंख में गिरी शैंपेन, एक्ट्रेस का हुआ ये हाल….

27/09/2021
Union Minister Prahlad Joshi reached Maha Kumbh

महाकुम्भ के महाआयोजन से उत्तर से दक्षिण भारत तक सनातन का उत्साह चरम पर

18/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version