• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गैंगरेप के 24 घंटे के भीतर ही पीड़िता के पिता को ट्रक ने रौदा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Writer D by Writer D
10/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के सजेती थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी के गैंगरेप  की घटना के 24 घंटे के भीतर ही पीड़िता के पिता की अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कानपुर-सागर हाईवे को जाम कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपियों द्वारा ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है। दरअसल, पीड़िता के पिता ने भी आरोपियों के भाई द्वारा पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने की बात कही गई थी।

आपको बता दें कि सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 13 साल की किशोरी के साथ गांव के दबंगों पर गैंग रेप करने का आरोप है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत के मुताबिक गांव के गोलू यादव और दीपू यादव ने अगवा कर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जिसकी शिकायत पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से की तो पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दीपू यादव के पिता पुलिस में दरोगा है जोकि कन्नौज में तैनात बताए जा रहे हैं। दीपू के परिजनों ने पीड़िता के घरवालों को कार्रवाई नहीं करने के लिए धमकाया था। पुलिस से शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

राम मंदिर निर्माण में लगेंगे 12 लाख घनफुट के पत्थर, नींव भराई का कार्य अप्रैल से शुरू

बुधवार सुबह घाटमपुर कस्बे में सीएससी के बाहर गैंगरेप पीड़िता के पिता को ट्रक ने रौंद दिया। आनन-फानन में पुलिस उसे लेकर हैलट अस्पताल पहुंची। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने साजिशन हत्या का करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस बेवजह गैंगरेप पीड़िता के पिता को इधर-उधर भटका रही थी. इसी दौरान उसे हादसे का शिकार बना दिया गया।

वहीं डीआईजी कानपुर ने कहा कि गैंगरेप के मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है। वारदात में शामिल दूसरे आरोपी और पीड़िता के परिजनों को धमकाने वाले की तलाश की जा रही है। उन्होंने पीड़िता के पिता की मौत को दुखद बताया और मामले की जांच कराने की बात कही। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया था कि आरोपी के भाई ने घर आकर धमकी दी थी कि अगर मामले की पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देंगे। साथ ही फिर से वारदात की बात भी कही थी। फ़िलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझने में जुटी है।

Tags: crime newskanpur newsup news
Previous Post

राम मंदिर निर्माण में लगेंगे 12 लाख घनफुट के पत्थर, नींव भराई का कार्य अप्रैल से शुरू

Next Post

पश्चिम बंगाल : बीजेपी स्टार प्रचारकों की सूची जारी, मोदी, योगी और मिथुन समेत ये हैं नाम

Writer D

Writer D

Related Posts

Abhijeet Deepke
Main Slider

‘बातचीत के लिए बुलाया, फिर नजरबंद कर दिया’— CJP का सरकार पर बड़ा आरोप

21/07/2026
Monsoon
उत्तर प्रदेश

बारिश और आकाशीय बिजली का डबल अलर्ट, कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

21/07/2026
PM Modi
Main Slider

पेपर लीक करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, पीएम मोदी ने छात्रों को दिया बड़ा भरोसा

21/07/2026
16 proposals approved in Yogi cabinet meeting
Main Slider

कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्ताव मंजूर; प्रयागराज-सोनभद्र एक्सप्रेसवे को मिली स्वीकृति

21/07/2026
6 wagons of goods train derailed
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड पर बड़ा रेल हादसा, 6 डिब्बे बेपटरी, कई ट्रेनें प्रभावित

21/07/2026
Next Post
बीजेपी स्टार प्रचारकों की सूची

पश्चिम बंगाल : बीजेपी स्टार प्रचारकों की सूची जारी, मोदी, योगी और मिथुन समेत ये हैं नाम

यह भी पढ़ें

पूर्व विधायक ने मंच से किया अभ्रद भाषा का प्रयोग, वीडियो वायरल

03/02/2022
coillsion

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर दो बसों की भीषण भिड़ंत, 3 यात्रियों की मौत

18/12/2022
Sputnik-V

लखनऊ के इस हॉस्पिटल में लगेगा Sputnik-V का टीका, जानें रजिस्ट्रेशन का तरीका

25/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version