• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर निर्माण में लगेंगे 12 लाख घनफुट के पत्थर, नींव भराई का कार्य अप्रैल से शुरू

Writer D by Writer D
10/03/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
ram mandir nirman

ram mandir nirman

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण मे 12 लाख घनफुट पत्‍थर लगेंगे। तीन स्‍तर पर लगने वाले इन पत्‍थरों में पिलिंथ तक उंचाई में 4 लाख घन फुट ,परकोटा के निर्माण में 4 लाख घन फुट व मुख्‍य मंदिर के निर्माण मे 4 लाख घनफुट से कुछ ज्‍यादा पत्‍थर लगेंगे। मंदिर की नींव की खुदाई 35 फुट गहराई तक हो चुकी है। अभी पांच फुट खुदाई बाकी है जो मार्च के अंत तक पूरी हो जाएगी। मंदिर की नींव की भराई का काम अप्रैल के पहले हफ्ते में शुरू हो जाएगा।

श्री राम जन्‍म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्‍ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक 44 दिनों तक चले निधि संग्रह अभियान में अब तक 2550 करोड़ रकम जमा होने के बाद अब मंदिर ट्रस्‍ट का सारा फोकस मंदिर के निर्माण में तेजी लाने पर है। उन्‍होंने राम मंदिर निर्माण की तकनीकी एक्‍शन प्‍लान के बारे में बताया कि 400 फुट लंबे 250 फुट चौड़े व 40 फुट गहरे आकार के प्‍लेटफार्म की खुदाई में अभी तक मलबे ही निकले हैं।

नैनी जेल पहुंचे माफिया सांसद धनंजय सिंह की बधाई गई सुरक्षा, PAC के साथ अतिरिक्त फोर्स तैनात

चंपत राय ने बताया कि मिट्टी की सतह अब मिल रही है। 40 फुट की खुदाई के पूरे नींव के क्षेत्र पर रोलर चला कर इसे काम्‍पैक्‍ट किया जाएगा। उसके बाद मैटेरियल भर कर दो दो फुट पर रोलर चलाकर मजबूत लेयर तैयार करते 40 फुट तक ऊपर ले आएंगे। उन्‍होंने बताया कि 4 मार्च को इंजीनियरिंग टीम के विशेषज्ञों से विस्‍तृत वार्ता में यह बात सामने आई है कि 2023 तक मंदिर निर्माण पूरा करने का जो लक्ष्‍य रखा गया है। उसमें मंदिर बन जाएगा।

चंपत राय का कहना है कि मंदिर की नींव से लेकर पूरे निर्माण में विशेष इंजिनियरिंग विशेषज्ञों की टीम केवल इस लिए लगाई गई है, क्‍योंकि यह सामान्‍य मंदिर न होकर ऐतिहसिक मंदिर है। जिसके निर्माण में CDRI रूड़की ,IIT चेन्‍नई, IIT पुणे, IIT मुंबई, टाटा इंजिनियरिंग सर्विसेज व एलएंडटी, NGRI हैदराबाद जैसे नामी संस्‍थाओं के विशेषज्ञों को लगाया गया है।

वाराणसी: प्राइवेट हॉस्पिटल गैलेक्सी में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

उन्‍होंने बताया कि मंदिर निर्माण मे लगे विशेषज्ञो के मुताबिक नींव मे जो मैटेरियल भरा जाएगा उसमें केवल 6 फीसदी ही सीमेंट का उपयोग किया जाएगा। बाकी पत्‍थर व अन्‍य मैटेरियल का प्रयोग किया जाएगा। इससे नींव चट्टान की तरह मजबूत बनेगी ।जिस पर प्राकृतिक आपदाओं का कोई असर नहीं पड़ेगा।

चंपत राय के मुताबिक 12 कारीगर वेंडरों को 20 साल से मैनुअल तरीके से तराश कर रखे पत्‍थरों के बारे में परख करवाई गई। जिनकी राय है कि 2006 से बंद कार्यशाला में रखे गए पत्‍थर व इन पर की गई कारीगरी उच्‍च कोटि की है। पत्‍थरों को तराशने के काम में तेजी लाने के लिए अब मैनुअल कारीगरों के अलावा आधुनिक मशीनों से भी पत्‍थरों को तराशा जाएगा।

Tags: ayodhya newsram mandir nirmanram mandir nirman newsram mandir nirman updatesup news
Previous Post

किसानों की समस्याओं को लेकर राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित

Next Post

गैंगरेप के 24 घंटे के भीतर ही पीड़िता के पिता को ट्रक ने रौदा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Next Post

गैंगरेप के 24 घंटे के भीतर ही पीड़िता के पिता को ट्रक ने रौदा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

यह भी पढ़ें

bel ka murabba

अल्सर सहित कई बीमारियों को दूर करने के लिए इस्तेमाल करें बेल का मुरब्बा

20/06/2021
corona vaccination in up

कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद भी संक्रमित हुआ शख्स, चार दिन बाद लगनी थी दूसरी डोज  

20/03/2021

कानपुर जा रही मालगाड़ी ट्रैक पर पलटी, 17 डिब्बे क्षतिग्रस्त

23/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version