• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी के बाल भिक्षु अभियान के तहत की सड़कों पर छापेमारी, पकड़े गए कई बच्चे

Writer D by Writer D
10/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Child monk campaign of CM Yogi

Child monk campaign of CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग  की सदस्य डॉ. प्रीति वर्मा ने शहर में कई सड़कों पर बाल भिक्षु अभियान के छापेमारी की और कई बच्चों को पकड़ा। इस दौरान बापू भवन-विधानसभा के आसपास चौराहे, आईटी चौराहा आदि स्थानों पर ये छापेमारी की गई। अभियान के दौरान भीख मांग रहे कई बच्चों और 6 महिलायें जो इनसे भीख मंगवा रही थीं को पकड़ा गया। इसके बाद प्राथमिक कार्रवाई और पुनर्वास के लिए प्रयाग नारायण रोड स्थित राजकीय बाल गृह (शिशु) भिजवाया गया। इस दौरान डॉ. प्रीति वर्मा ने बच्चों को खाने के लिए फूड पैकेट वितरित किए।

डॉ. प्रीति वर्मा ने कहा कि ये पूरी तरह बाल श्रम की तरह ही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देश और उनके बाल भिक्षु अभियान के तहत बाल आयोग की टीम तेजी से कार्य कर रही हैं। ताकि  बाल भिक्षुओं को बेहतर शिक्षा और जीवन मिल सके और भिखारियों के माफियाओं (जिनका पेशा ही भीख मांगना है) पर लगाम लगाई जा सके। इसी कड़ी में आज टीम ने बच्चों को पकड़ा है।

उन्होंने बताया कि भीख मांगने वालों में से ही कुछ ने 2 से तीन माह के बच्चों की स्थिति को बहुत ही दायनीय बना रखा थी। बच्चों के सिर के नाज़ुक हिस्से को लेप से कवर किया हुआ था और गले में अनगिनत कसे हुए धागे से बच्चे की स्थिति को बद से बदतर बनाकर रखा हुआ था.

हरियाणा में बनी रहेगी खट्टर सरकार, कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव धराशायी

इस दौरान इन बच्चों का अभिभावक बताने वाले भिखारियों का समूह एकत्रित हो गया. ये बच्चों को छोड़ने और दोबारा भीख ना मांगने की बात करने लगे। दूसरी तरफ निरीक्षण के दौरान भीख मांगने वालों पर दहशत का माहौल बन गया। सभी इधर-उधर भागते दिखाई दिए। इन बच्चों में ढाई साल से लेकर 15 साल तक के लड़के और लड़कियां भीख मांगते दिखाई दिए।

बता दें पूरे यूपी में बाल भिक्षावृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाल भिक्षु अभियान की शुरूआत की है। डॉ प्रीति इससे पहले भी कई बार बाल भिक्षुओं को भीख मांगने के पेशे से मुक्ति दिलाने के लिए अन्य जिलों के चौक-चौराहों पर दल-बल के साथ जा चुकी हैं। डॉ. प्रीति वर्मा का साफ कहना है कि इनके माफिया, जो बच्चों को भीख मांगने पर विवश कर रहे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए बच्चों से पूछताछ कर, उनके गांव-घर का पता लगाया जाएगा कि वो कहां से और कैसे आएं हैं? बच्चों को उनके घर भिजवाया जाएगा और माता-पिता को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही संबंधित गृह क्षेत्र के जिम्मेदार जन प्रतिनिधि जैसे प्रधान या सभासद आदि को सूचित कर उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी कि भविष्य में ये बच्चे भीख ना मांगें।

मेरे ऊपर हमला हुआ : ममता बनर्जी

बच्चों को पकड़ने के क्रम में कई बच्चे चीख-चीखकर रोने लगे। डॉ. प्रीति वर्मा ने बच्चों को गोद में उठाकर उन्हें प्यार से समझाया। ये नजारा देख आने-जाने वाले राहगीरों ने उनकी सराहना की। इस कार्रवाई के दौरान सीडब्लूसी (चाइल्ड वेलफेयर कमेटी) की सदस्या डॉ. संगीता शर्मा व चाइल्ड लाइन की टीम से विजय, नवीन और काजल मौजूद रहे। सभी ने दृढ़ता व साहस के साथ बच्चों को पकड़ा।

डॉ प्रीति वर्मा ने उस मौके पर अपील की कि जनजागरूकता और जन सहभागिता से ही बाल भिक्षावृत्ति पर लगाम लगाना संभव है इसलिए बच्चों को पैसे नहीं, आपके समय और प्यार की जरूरत है। जब भी किसी बच्चे को ऐसी हालत में देखें तो उसे वहीं रोके और 1098 चाइल्ड लाइन नंबर या जिले की बाल कल्याण समिति को सूचित करें।

Tags: cm yogiLucknow Newsup news
Previous Post

हरियाणा में बनी रहेगी खट्टर सरकार, कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव धराशायी

Next Post

किसानों के मुद्दे का हल राजनीति से नहीं, आंदोलन से निकलेगा : राकेश टिकैत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
Next Post
Rakesh Tikait

किसानों के मुद्दे का हल राजनीति से नहीं, आंदोलन से निकलेगा : राकेश टिकैत

यह भी पढ़ें

CM Yogi

योगी के सुशासन से यूपी बना निवेशकों की पसंद

02/12/2024
Truck-Bus Collision

ट्रक की भीषण टक्कर से डबल देकर बस के उड़े परखच्चे, तीन की मौत

25/12/2023
केशव प्रसाद मौर्य

स्वतंत्रता दिवस हमें देश प्रेम, भाईचारा व आपसी सद्भाव बनाए रखने का संदेश देता है

15/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version