• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिक्षा अधिकरण मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्थगित की हड़ताल, शुक्रवार से होगा कामकाज

Writer D by Writer D
10/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, प्रयागराज
0
इलाहाबाद हाई कोर्ट Allahabad High Court

इलाहाबाद हाई कोर्ट

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने अधिकरण के विरोध में 23फरवरी से चल रही हडताल स्थगित कर दी है और न्यायिक प्रक्रिया के जरिए अधिकरण के मामले का समाधान निकालने का फैसला लिया है। शुक्रवार 12 मार्च से न्यायिक कार्य पुन: बहाल होगा। अमरेन्द्र नाथ सिंह की अध्यक्षता मे हुई बार एसोसिएशन की आम सभा मे ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित किया गया। सभा का संचालन महासचिव प्रभाशंकर मिश्र ने किया। हडताल स्थगित रखने का प्रस्ताव अध्यक्ष ने रखा। आम सभा में तय किया गया कि वरिष्ठ अधिवक्ता जीके सिंह की वरिष्ठ अधिवक्ताओं की कमेटी लखनऊ खंडपीठ में विचाराधीन जनहित याचिका पर बार एसोसिएशन पक्षकार बनकर विरोध करेगी ।

साथ ही प्रधानपीठ प्रयागराज मे विचाराधीन याचिका पर बार एसोसिएशन अपना पक्ष रखेगी। इसके अलावा व्यापार संगठन के साथ बैठकर प्रदेश बंद की योजना तैयार करेगी।जिसमें समय लगेगा। अमरेंद्र  सिंह ने कहा कि जब हम न्यायिक प्रक्रिया का तहत विरोध करने जा रहे हैं तो हड़ताल जारी रखने का औचित्य नहीं है। बार एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार नौ मार्च को प्रयागराज बंद सफल रहने पर व्यापार संगठनों सहित अन्य सभी संगठनो का आभार व्यक्त किया।और कहा कि बार एसोसिएशन सिद्धांतों की लड़ाई जारी रखेगा। एसोसिएशन का मानना है कि अभी तक गठित अधिकरणों ने वादकारियों को केवल उलझाए रखा है।

यूपी में 24 घंटे में कोरोना संक्रमित के 128 नये मामले : अमित मोहन

जिस उद्देश्य से इनका गठन किया गया था, वह पूरा करने में विफल रहे हैं।इसीलिए शिक्षक संघ भी शिक्षा सेवा अधिकरण का विरोध कर रहे हैं। उन्हे हाईकोर्ट से बेहतर व सुलभ न्याय मिल रहा है। एसोसिएशन का मानना है कि सरकार को शिक्षा अधिकरण वापस लेकर जनता को त्वरित न्याय देने में अदालतों का सहयोग करना चाहिए।  बार आंदोलन में युवा अधिवक्ताओं की भागीदारी की सराहना की गई। तय किया गया कि न्यायिक कार्य करते हुए  न्यायिक प्रक्रिया से विरोध जारी रखा जाएगा।बार एसोसिएशन के इस निर्णय का तमाम संगठनों ने स्वागत किया है।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा हड़ताल स्थगित करने के प्रस्ताव पर बार के ही संयुक्त सचिव प्रशासन अभिषेक शुक्ल और संयुक्त सचिव लाइब्रेरी दिलीप पांडेय व तीन अन्य कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने असहमति जताई है। इनका मत है कि शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रखते हुए सोमवार से न्यायिक कार्य शुरू किया जाए।  उन्होंने मुख्य न्यायाधीश को इस आशय का पत्र भी लिखा है। हालांकि बार के महासचिव प्रशाशंकर मिश्र का कहना है कि कार्यकारिणी द्वारा बहुमत से आम सभा में पारित प्रस्ताव ही मान्य है। शुक्रवार से विधिवत न्यायिक कार्य होगा।

पोंजी स्कीम घोटाला: तिहाड़ में बंद TMC के पूर्व सांसद को रिमांड पर लेगी EOW

कैट बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट बार द्वारा हड़ताल स्थगित करने के प्रस्ताव को देखते हुए कैट में न्यायिक कार्य बृहस्पतिवार 11 मार्च से शुरू करने का निर्णय लिया है। बार के उपाध्यक्ष जितेंद्र नायक ने बताया कि चूंकि 11 मार्च को महाशिवरात्रि महापर्व है इसलिए विभागाध्यक्ष को न्यायिक कार्य पर वापस लौटने और कोई प्रतिकूल आदेश पारित न करने का भी प्रस्ताव भेजा गया।

Tags: Allahabad High Courtup news
Previous Post

यूपी में 24 घंटे में कोरोना संक्रमित के 128 नये मामले : अमित मोहन

Next Post

UPPSC के 11889 अभ्यर्थियों ने की पीसीएस का आवेदन भरने में की गलती

Writer D

Writer D

Related Posts

Tangy Tomato Rice
Main Slider

चावलों से बनाएं ये स्पेशल डिश, घर में सबको आएगा पसंद

08/07/2026
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज का नया रूप, जानिए इसके लक्षण

08/07/2026
Ubtan
Main Slider

ये उबटन करें टैनिंग की छुट्टी, खिल उठेगा चेहरा

08/07/2026
Biogas Plant
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र

07/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
Next Post

UPPSC के 11889 अभ्यर्थियों ने की पीसीएस का आवेदन भरने में की गलती

यह भी पढ़ें

Seema Dev

बॉलीवुड की इस दिग्गज एक्ट्रेस का निधन, इस बड़ी बीमारी से थी पीड़ित

24/08/2023
New Zealand cricketer Henry Nicholls marries before playing WTC finals

WTC फाइनल खेलने से पहले न्‍यूजीलैंड के क्रिकेटर हेनरी निकोल्‍स ने रचाई शादी

23/05/2021
Bus Accident

ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित बस के चपेट में आने से एक यात्री की मौत, दो घायल  

19/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version