• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कलयुग में पार्थिव शिवलिंग पूजन का है विशेष महत्व: स्वामी भवानीनन्दन यति

Desk by Desk
11/03/2021
in उत्तर प्रदेश, गाजीपुर, धर्म, राष्ट्रीय
0
पार्थिव शिवलिंग पूजन

पार्थिव शिवलिंग पूजन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर। कलयुग में पार्थिव शिवलिंग का पूजन करने वाले साधकों पर हमेशा शिव की कृपा बरसती है। भगवान शिव की साधना कृपा बरसाने वाली है।

शिव की पूजा में पार्थिव लिंग के पूजन का विशेष महत्व है। ऐसे में सीधे साधे भोले के नाम से विख्यात भगवान भोलेनाथ जो सच्चे मन से अर्पित किए गए महज एक लोटा जल से भी खुश हो जाते हैं। उनका पूजन अर्चन करने से महाशिवरात्रि पर विशेष फल प्राप्त होता है। उपरोक्त बातें सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर महाशिवरात्रि के अवसर पर असंख्य पार्थिव शिवलिंग बनाकर हो रहे विशेष पूजन अर्चन अनुष्ठान के दौरान जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर व सिद्धपीठ के पीठाधीश्वर स्वामी भवानीनंदन यति जी महाराज ने कही।

उन्होंने कहाकि शिव महापुराण के अनुसार पार्थिव पूजा से तत्क्षण कलत्र पुत्रादि धन धान्य को प्रदान करती है और इस लोक में सभी मनोरथ को भी पूर्ण करती है। सबसे अहम इस पूजा से अकाल में होने वाली अपमृत्यु का भी भय दूर हो जाता है। सिद्धपीठ पर महा शिवरात्रि पर्व पर मिट्टी के लगभग सवा लाख पार्थिव शिवलिंग (मिट्टी के शिवलिंग) बनाकर विधि विधान से पूजन अर्चन किया जाता है।

एम. के.स्टालिन ने ममता बनर्जी पर हुए हमले की निंदा

महा शिवरात्रि की रात्रि पर्यंत चारों पहर होने वाले इस विशेष अनुष्ठान के लिए आचार्य पंडित सुरेश जी त्रिपाठी के आचार्यत्व में काशी से पधारे प्रकांड वैदिक विद्वानों के दल द्वारा पार्थिव शिवलिंग बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया। समूचा सिद्धपीठ मंत्रोच्चारण से गूंजने लगा। जहां रात्रि के चारों प्रहर विधि विधान से हरिहरात्मक पूजन, पार्थिव शिवलिंग आर्चन के साथ ही महाआरती का आयोजन किया गया है।

श्री यति जी महाराज ने कहाकि महाशिवरात्रि या अन्य दिनों पार्थिव शिवलिंग बनाने या फिर शिवार्चन महाशिव रात्रि के दिन पा​र्थिव शिवलिंग की पूजा स्त्री व पुरुष सभी कर सकते है। शिव महापुराण के अनुसार सभी वर्ण और सभी वर्ग के लोग भगवान शिव लिंगार्चन- शिवार्चन- रुद्राभिषेक आदि वैदिक अनुष्ठान कर सकते हैं। शिव पूजन करने में स्त्रियो का भी उतना ही अधिकार है| शिव सौभाग्य के देवता हैं इसलिए सुहागिन स्त्रियां भगवान शंकर से जुड़े तमाम व्रत एवं पूजन करती हैं। विधवा स्त्रियो को पारद के शिव लिंग के पूजन का विधान है , उन्हें पार्थिव पूजन नहीं करना चाहिए।

 

Tags: mahashivratrimahashivratri 2021पार्थिव शिवलिंग पूजनपीठाधीश्वर स्वामी भवानीनंदन यति जी महाराजमहाशिवरात्रिमिट्टी के शिवलिंगशिव महापुराण
Previous Post

बाराबंकी : 15 किलो चरस के साथ एक तस्कर को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Next Post

सुरक्षा कारणों से पूर्व बाहुबली सांसद धनजंय सिंह को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल भेजा गया

Desk

Desk

Related Posts

धर्म

राधा रानी के इन नामों का करें जाप, मिलेगा चमत्कारी फल

19/09/2026
Shani Dev
धर्म

क्या आपके सपने में दिखते है शनिदेव, जानें इससे मिलने वाले संकेत

19/09/2026
Main Slider

Radhashtami: राधा रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में बनी रहेगी खुशियां

19/09/2026
Main Slider

राधा अष्टमी पर राधारानी के 108 नाम के मंत्रो का करें जाप

19/09/2026
धर्म

घर में नहीं लगाने चाहिए ये पौधे, जीवन में ला सकते हैं नकारात्मकता

19/09/2026
Next Post
पूर्व सांसद धनंजय सिंह

सुरक्षा कारणों से पूर्व बाहुबली सांसद धनजंय सिंह को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल भेजा गया

यह भी पढ़ें

arrested

अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार, 12 बाइक बरामद

11/11/2022

CM पुष्कर ने एक अरब रुपये से अधिक की योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

08/09/2021
Dead Bodies

करंट की चपेट में आने से ग्राम प्रधान की मौत

26/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version