• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाराबंकी : 15 किलो चरस के साथ एक तस्कर को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Desk by Desk
11/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बाराबंकी, स्वास्थ्य
0
Hashish
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ)ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 15 किलो ग्राम चरस बरामद की,जिसकी कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी गई है।

यह जानकारी एसटीएफ प्रवक्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि एसटीएफ को सूचना मिल रही थी कि कुछ तस्कर हरियाणा, दिल्ली, पंजाब व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलो मादक पदार्थ चरस की तस्करी करने में सक्रिय हैं। इसी क्रम एसटीएफ की टीम को बुधवार शाम सूचना मिली कि एक तस्कर बाराबंकी के मसौली इलाके में लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर सागर इन्स्ट्टीट्यूट के पहले चोपला नहर पुलिया पर चरस की सप्लाई करने के लिए कहीं जाने की फिराक में सफारी शूट पहने खड़ा है।

ममता बनर्जी ने कहा शांति बनाएं रखें- बाहर आकर व्हीलचेयर पर करूंगी प्रचार

इस सूचना पर एसटीएफ टीम ने बुधवार शाम करीब पौने छह बजे बताये गये स्थान पर पहुंचकर अयोध्या के बालापुर निवासी तस्कर सभापति वर्मा को दबोच लिया। उसके कब्जे से करीब 15 किलो चरस बरामद की, जिसकी कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 75 लाख रूपये है। तस्कर के पास से दो मोबाइल फोन और नेपाली सिम भी बरामद की गई ।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर ने पूछताछ पर बताया कि उसके घरवाले वर्ष 1990 मेें भगा दिये थे, तब वह नेपाल चला गया, जहां पर चनरौटा में चौराहे से दक्षिण तरफ डांग वाले रोड पर शराब की दुकान खोली और चखना बेंचने लगा। इस समय बहादुर नामक नेपाली से परिचय हुआ और वर्ष 2000 में बहादुर के साथ चरस सप्लाई का काम करने लगा।

वह वर्ष 2003 में आनन्द विहार दिल्ली मेें 13 किलो चरस के साथ गिरफ्तार हुआ था और उसके बाद 2009 में जेल से रिहा हुआ और अपने घर रहने लगा। पैसो की समस्या होने पर वर्ष 2012 मेें पुनः नेपाल गया, जहां पर नाती नामक नेपाली व्यक्ति से सम्पर्क हुआ, जिसके साथ चरस सप्लाई का काम करने लगा।

प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा मेें प्रकाश , काला एवं रामफेर तथा सहारनपुर के चिलकाना बस स्टेशन रोड में डाक्टर नामक व्यक्तियों को चरस देता था। वर्ष 2020 में हरियाणा मेें 20 किलो चरस और 1,85,00 रुपये के साथ गिरफ्तार हुआ था। तीन माह जेल में रहने के बाद उसकी जमानत हो गई थी। बरामद चरस को लेने के लिए चिलकाना से डाक्टर नामक व्यक्ति आने वाला था और वह उसकी के इंतजार में यहां खड़ा था और गिरफ्तार कर लिया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ थाना मसौली में मामला दर्ज करा दिया गया है। आगे की कार्रवाई बांराबकी पुलिस कर रही है।

Tags: 15 kg charas15 किलो चरस के साथ एक तस्कर को एसटीएफ ने किया गिरफ्तारSTF arrestedSTF arrested a smuggler with 15 kg charasबाराबंकी
Previous Post

एम. के.स्टालिन ने ममता बनर्जी पर हुए हमले की निंदा

Next Post

कलयुग में पार्थिव शिवलिंग पूजन का है विशेष महत्व: स्वामी भवानीनन्दन यति

Desk

Desk

Related Posts

Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Next Post
पार्थिव शिवलिंग पूजन

कलयुग में पार्थिव शिवलिंग पूजन का है विशेष महत्व: स्वामी भवानीनन्दन यति

यह भी पढ़ें

CM Yogi l

टिफिन सहभोज में सामान्य कार्यकर्ता की तरह दिखे सीएम योगी

04/06/2023
OnePlus 15R 5G vs OPPO Reno 14 Pro 5G: कौन सा फोन है ज्यादा पावरफुल?

OnePlus 15R 5G vs OPPO Reno 14 Pro 5G: कौन सा मॉडल्स है ज्यादा पावरफुल?

19/12/2025
Prickly Heat

घमौरियों के लिए काल हैं ये नुस्खे, लगाते ही मिलेगा आराम

08/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version